सावाधान! बिना OTP-कॉल के खाली हो जाएगा अकाउंट, आपके साथ न हो जाए ये स्कैम

अब साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है, जिसमें न OTP आता है और न ही कोई कॉल फिर भी बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं. सरकार ने भी इस खतरनाक AEPS फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है, ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.

cyber attack (1)

बिना OTP-कॉल के खाते से उड़ रहे पैसे.

Fraud Without OTP & Scam: अगर आपको लगता है कि बिना OTP और बिना कॉल के आपके बैंक अकाउंट से पैसे नहीं निकल सकते, तो अब सावधान हो जाइए. साइबर ठगों ने एक नया तरीका निकाल लिया है, जिसमें बिना किसी अलर्ट के आपकी मेहनत की कमाई साफ हो सकती है. सरकार के साइबर सिक्योरिटी विंग ने भी इसको लेकर चेतावनी जारी की है, इसलिए समय रहते सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

बिना OTP-कॉल के हो रहा फ्रॉड

आजकल एक ऐसा साइबर फ्रॉड तेजी से फैल रहा है, जिसमें न तो कोई कॉल आती है और न ही OTP, फिर भी लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो रहे हैं. इसको लेकर सरकार के साइबर सिक्योरिटी विंग I4C के ‘साइबर दोस्त’ ने सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने को कहा है.

विज्ञापन

क्या है AEPS फेस ऑथेंटिकेशन फ्रॉड?

इस फ्रॉड का नाम AEPS यानी आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम है. यह एक ऐसी सुविधा है, जिसके जरिए आधार की मदद से बैंक से पैसे निकाले जा सकते हैं. लेकिन अब स्कैमर्स इसी सिस्टम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और लोगों को निशाना बना रहे हैं.

कैसे काम करता है ये स्कैम?

इस फ्रॉड में ठगों को सिर्फ आपकी एक फोटो की जरूरत होती है. इसके बाद वे AI की मदद से आपका चेहरा बनाकर AEPS फेस ऑथेंटिकेशन को बायपास कर देते हैं. फिर बिना आपकी जानकारी के आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं.

विज्ञापन

इससे बचने के आसान तरीके

अगर आप इस तरह के स्कैम से बचना चाहते हैं, तो सबसे पहले mAadhaar ऐप में जाकर अपना बायोमैट्रिक लॉक कर दें. अगर आप AEPS सर्विस का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो अपने बैंक से संपर्क करके इसे तुरंत बंद करा दें.

विज्ञापन

फ्रॉड होने पर क्या करें?

अगर किसी वजह से आप इस स्कैम का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल करें. इसके अलावा आप cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का तरीका

शिकायत करने के लिए सबसे पहले cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाएं और ‘File a Complaint’ पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी समस्या के अनुसार विकल्प चुनें.

विज्ञापन

लॉगिन और शिकायत प्रक्रिया

अगले स्टेप में नियम और शर्तों को स्वीकार करें और ‘Citizen Login’ के जरिए मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें. इसके बाद आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और समय रहते कार्रवाई करवा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ