आपके घर के लिए कितना सुरक्षित है स्मार्ट डोर लॉक, आग लगते ही हुआ खराब, चली गई 9 लोगों की जान

दिल्ली के विवेक विहार हादसे ने चौंकाने वाला सच सामने ला दिया जिस स्मार्ट डोर लॉक को लोग सबसे सुरक्षित मानते हैं, वही आग लगने पर जानलेवा साबित हो सकता है. क्या आपके घर का लॉक भी इमरजेंसी में फेल हो सकता है?

DOORLOCK.jpg
1 / 7

 

दिल्ली के विवेक विहार में लगी आग ने एक बार फिर घरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सुबह के समय एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 9 लोगों की जान चली गई. शुरुआती जांच में एसी ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है, लेकिन इस हादसे में एक और गंभीर पहलू सामने आया स्मार्ट डोर लॉक का फेल होना. (AI Generated Image)

विज्ञापन

क्या होता है स्मार्ट डोर लॉक?

क्या होता है स्मार्ट डोर लॉक?2 / 7

आजकल स्मार्ट डोर लॉक तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ये पारंपरिक ताले की जगह लगाए जाते हैं और ऐप, कार्ड, पिन या चाबी से खोले जा सकते हैं. कुछ लॉक फिंगरप्रिंट और OTP के जरिए भी काम करते हैं, जिससे बिना चाबी के एंट्री आसान हो जाती है.

विज्ञापन

आग में कैसे बना खतरा?

आग में कैसे बना खतरा?3 / 7

जानकारी के मुताबिक, जिस फ्लोर पर आग लगी, वहां लगा इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट लॉक सिस्टम काम करना बंद कर गया. जैसे ही बिजली गई और आग फैली, दरवाजे जाम हो गए और लोग अंदर ही फंस गए. कई लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन सिस्टम ने रिस्पॉन्ड नहीं किया.

बच निकलने का रास्ता भी बंद

बच निकलने का रास्ता भी बंद4 / 7

इस हादसे में सिर्फ लॉक ही नहीं, बल्कि बिल्डिंग की डिजाइन भी बड़ी वजह बनी. खिड़कियों पर लोहे की ग्रिल लगी थी, छत का दरवाजा बंद था और पूरी इमारत में सिर्फ एक ही एंट्री-एग्जिट था. आग फैलते ही धुआं ऊपर की ओर गया और लोगों के पास बाहर निकलने का कोई विकल्प नहीं बचा.

विज्ञापन

स्मार्ट लॉक कितने सुरक्षित?

स्मार्ट लॉक कितने सुरक्षित?5 / 7

स्मार्ट लॉक आमतौर पर चोरी से बचाव के लिए सुरक्षित माने जाते हैं. मोबाइल कंट्रोल, फिंगरप्रिंट और पासकोड जैसी सुविधाएं इन्हें आकर्षक बनाती हैं. लेकिन आग जैसी इमरजेंसी में यही टेक्नोलॉजी परेशानी बन सकती है.

बिजली या बैटरी फेल होने पर क्या होगा?

बिजली या बैटरी फेल होने पर क्या होगा?6 / 7

ज्यादातर स्मार्ट लॉक बिजली या बैटरी पर चलते हैं. ऐसे में अगर शॉर्ट सर्किट हो जाए, सिस्टम हैंग हो जाए या बैटरी खत्म हो जाए, तो दरवाजा खुलना मुश्किल हो सकता है. कुछ लॉक में मैनुअल ओवरराइड होता है, लेकिन घबराहट में लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते.

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स की क्या है सलाह?

एक्सपर्ट्स की क्या है सलाह?7 / 7

फायर सेफ्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेक्नोलॉजी के साथ बेसिक सुरक्षा उपाय जरूरी हैं. अगर घर में स्मार्ट लॉक है, तो उसमें मैनुअल चाबी का विकल्प होना चाहिए, ताकि बिजली जाने पर भी दरवाजा खुल सके. साथ ही घर में एक से ज्यादा एग्जिट होना जरूरी है. घर में स्मार्ट लॉक लगाने से पहले यह जरूर जांचें कि बिजली जाने पर वह काम करेगा या नहीं, क्या मैनुअल लॉक मौजूद है और क्या बाहर निकलने के लिए दूसरा रास्ता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन