WhatsApp ने यूजर्स को दिया झटका, हमेशा के लिए हटा रहा है ये धांसू फीचर

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा झटका, कंपनी चुपचाप एक ऐसा फीचर हटा रही है जिसे कभी बड़े धूमधाम से लॉन्च किया गया था. कई लोगों के फोन से ये ऑप्शन गायब भी हो चुका है कहीं आपके ऐप में भी तो नहीं?

WhatsApp (9)
1 / 7

 

WhatsApp ने अपने चर्चित अवतार फीचर को धीरे-धीरे हटाना शुरू कर दिया है. एंड्रायड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर यह बदलाव लागू हो रहा है. कई यूजर्स को अभी तक इसका पता भी नहीं चला है, क्योंकि यह प्रक्रिया चरणों में की जा रही है. अब तक Meta की ओर से इस फीचर को हटाने की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है. हालांकि, माना जा रहा है कि इसके पीछे यूजर्स की कम दिलचस्पी एक बड़ा कारण हो सकता है.

विज्ञापन

यूजर्स ने नहीं अपनाया अवतार फीचर

यूजर्स ने नहीं अपनाया अवतार फीचर2 / 7

जब यह फीचर लॉन्च हुआ था, तब उम्मीद थी कि लोग इसे बिटमोजी की तरह खूब इस्तेमाल करेंगे. लेकिन ज्यादातर यूजर्स आज भी अपनी प्रोफाइल फोटो, इमोजी और सामान्य स्टिकर्स का ही ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.

विज्ञापन

यूजर्स को मिलने लगे नोटिफिकेशन

यूजर्स को मिलने लगे नोटिफिकेशन3 / 7

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, अब यूजर्स को ऐप में नोटिफिकेशन मिल रहे हैं कि अवतार एडिटिंग का विकल्प बंद किया जा रहा है. कई फोन में सेटिंग्स से पूरा अवतार सेक्शन भी गायब हो चुका है.

अब न नया बनेगा, न एडिट होगा

अब न नया बनेगा, न एडिट होगा4 / 7

अब यूजर्स न तो नया अवतार बना पाएंगे और न ही पुराने अवतार को एडिट कर सकेंगे. पहले सेटिंग्स में जाकर फेस, हेयरस्टाइल और आउटफिट कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलता था, लेकिन अब इसे हटाया जा रहा है.

विज्ञापन

चैट और कीबोर्ड से भी हटेगा फीचर

 चैट और कीबोर्ड से भी हटेगा फीचर5 / 7

यह बदलाव सिर्फ सेटिंग्स तक सीमित नहीं है. चैट इंफो स्क्रीन और कीबोर्ड से भी अवतार बनाने और इस्तेमाल करने के ऑप्शन धीरे-धीरे खत्म किए जा रहे हैं. कंपनी ने इस फीचर में कई एडवांस ऑप्शन दिए थे, लेकिन अब इसे बंद किया जा रहा है.

पुराने स्टिकर्स का क्या होगा?

पुराने स्टिकर्स का क्या होगा?6 / 7

अच्छी बात यह है कि अगर आपने पहले अवतार स्टिकर्स का इस्तेमाल किया है, तो वे पूरी तरह डिलीट नहीं होंगे. ये आपके कीबोर्ड के ‘Recent’ या ‘Favourite’ सेक्शन में दिखाई देते रहेंगे.

विज्ञापन

धीरे-धीरे पूरी तरह हट जाएगा फीचर

धीरे-धीरे पूरी तरह हट जाएगा फीचर7 / 7

हालांकि आप पुराने स्टिकर्स भेज सकेंगे, लेकिन उनमें कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे और न ही नया अवतार बना सकेंगे. चूंकि यह बदलाव धीरे-धीरे लागू हो रहा है, इसलिए कुछ समय तक आपके फोन में यह फीचर दिख सकता है, लेकिन जल्द ही यह पूरी तरह हटा दिया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन