Activa ev scooter: कब आएगा Honda का Activa ev scooter, क्या होगी रेंज, यहां जानें सब कुछ
Edited By Amit Kasana

होंडा एक्टिवा प्रतीकात्मक तस्वीर
Edited By Amit Kasana

होंडा एक्टिवा प्रतीकात्मक तस्वीर
Activa ev scooter: भारत में दुपहिया राइडर्स होंडा के एक्टिवा स्कूटर की अलग ही दीवानगी रखते है। ऐसे में चालकों को इसके EV मॉडल का बेहद बेसब्री से इंतजार है। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार Activa ev scooter सिंगल चार्ज होने पर करीब 236 किलोमीटर तक चलेगा। इसके अलावा 105 kmph इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड होगी। यह एक बार चार्ज होने में करीब 1 घंटे का समय लेगा।
और पढ़िए –Electric Scooter: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर चलेगा 172 km

होंडा एक्टिवा प्रतीकात्मक तस्वीर
कंपनी ने इसे लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह इस साल लोगों को चलाने के लिए मिल सकता है। इससे पहले 11 जनवरी 2023 से ग्रेटर नोएडा में शुरू होने जा रहे ऑटो एक्सपो में राइडर्स को इसकी झलक देखने को मिल सकती है। बता दें हाल ही में होंडा कंपनी ने पेट्रोल पंपों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. के साथ हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि इसकी शुरूआती कीमत 1.10 लाख (एक्स शोरुम) होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: