Air Filter Care: आप हमेशा अपनी बाइक से बढ़िया की उम्मीद तो जरूर रखते ही हैं। अक्सर देखने में आता है कि चलते-चलते बाइक की माइलेज कम होने लगती है। अब खराब माइलेज के पीछे कई कारण होते हैं। जिनमें सबसे बड़ा कारण होता है समय पर सर्विस न कराना… इतना ही नहीं ग़लत तरीके से बाइक चलाने पर भी माइलेज अपर बुरा असर पड़ता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि एयर फ़िल्टर से भी माइलेज पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है।
कब बदलें एयर फ़िल्टर
वैसे तो हर सर्विस पर एयर फ़िल्टर को साफ़ के दिया जाता है। लेकिन हर 20,000 किलोमीटर पर एयर फ़िल्टर को बदल देने चाहिए। एक गंदा एयर फिल्टर आपकी बाइक के इंजन में हवा की मात्रा को सीमित करता है, जिसकी वजह से इंजन तक हवा ठीक से पहुंच नहीं पाती और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।इतना ही नहीं इंजन को भी काफी नुकसान होने लगता है। ऐसे में यह जरूरी है कि समय पर एयर फ़िल्टर की सफाई जरूर है। गाड़ी में एयर फ़िल्टर ठीक वैसे ही काम करता है ऐसे हमारी बॉडी में फेंफडे काम करते हैं। एयर फिल्टर छोटे कणों को इंजन में प्रवेश करने से रोकता है, जिससे इंजन में होने वाले नुकसान से बचाता है, इसलिए इसकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है।
अच्छी माइलेज के लिए करें ये काम
लोअर गियर में जानें से बचें
बाइक चालते समय लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से इंजन में फ्यूल की खपत बढ़ जाती है जिसकी वजह से माइलेज में कमी आने लगती है।
नाइट्रोजन हवा
गर्मी में नाइट्रोजन हवा टायर्स के लिए वरदान है। इसके इस्तेमाल से टायर्स ठंडे और हलके रहते हैं साथ ही माइलेज भी काफी बेहतर मिलती है। इतना ही नहीं गाड़ी की परफॉरमेंस भी बेहतर बनती है।
समय पर सर्विस
आप चाहें बाइक को कम चलायें या फिर ज्यादा, आपको समय पर उसकी सर्विस करवाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इंजन के साथ अन्य चीजें भी दुरुस्त रहेंगी और आपको बेहतर परफॉरमेंस के साथ अच्छी माइलेज मिलेगी।
स्पीड का रखें ध्यान
अगर आप बाइक को 40-60kmph की रफ़्तार से चलाते हैं तो इससे इंजन न सिर्फ स्मूथ परफॉरमेंस देगा बल्कि फ्यूल की खपत भी कम होगी और आपको बेहतर माइलेज मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 27km की माइलेज और Twin CNG सिलेंडर के साथ Hyundai Exter हुई लॉन्च
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
4 hrs agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
4 hrs agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
6 hrs agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
8 hrs agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
1 day agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
1 day agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
2 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines