अरे काहे लें Hyundai Aura या Tata Punch जब 6 लाख से कम कीमत में मिल रही Renault की ये 7 सीटर धांसू कार

Renault Triber price, Renault Triber mileage, petrol cars, cars under 6 lakhs

फाइल फोटो

Renault Triber: सात सीटर फैमिली कार इन दिनों काफी पसंद की जाती हैं। इस सेगमेंट में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की भरमार है। इसी बीच एक कार है Renault की Triber. कंपनी  अपनी इस कार पर 31 जुलाई तक 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कार 20 kmpl तक की हाई माइलेज देती है।

कार में 999 cc का दमदार इंजन और 71 Bhp की पावर

कार में 999 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह इंजन 71.01 Bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इस जानदार सात सीटर कार में 84 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। Renault Triber शुरुआती कीमत 6.33 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसका टॉप वैरिएंट 8.97 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।

Renault Triber price, Renault Triber  mileage, petrol cars, cars under 6 lakhs

फोटो फाइल

5000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25000 रुपये का एक्सचेंज बोनस

जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 2023 तक Renault Triber BS6 पर कुल 52,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 12,000 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट शामिल है। बता दें डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी रिनॉल्ट के डीलरशिप पर जाना होगा।

कार में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम और हिल स्टार्ट असिस्ट

बाजार में यह कार Hyundai Aura, Tata Punch, Maruti Suzuki Swift, Citroen C3 और Toyota Glanza को टक्कर देती है। कार में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम , हिल स्टार्ट असिस्ट , ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Renault Triber में 8 वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं

Renault Triber में 8 वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। कार में 182mm का ग्राउंट क्लीयरेंस दिया गया है। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और रीयल-टाइम अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसमें मैनुअल और ऑटौमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

जानदार एमपीवी कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले

इस जानदार एमपीवी कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें पिछली सीटों पर एसी वेंट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज और एक डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ