Tata Safari and Harrier Discounts: दिसंबर का महीना चल रहा है और गाड़ियों पर मिलने वाला डिस्काउंट अब पहले से ज्यादा हो गया है। कार डीलर्स बताते हैं कि पुराना स्टॉक अभी तक क्लियर नहीं हुआ है और ऐसे में बिक्री को बढ़ाने के लिए अब ज्यादा डिस्काउंट का सहारा लिया जा रहा है। केवल डिस्काउंट ही नहीं बल्कि कुछ गाड़ियों की कीमतें ही कम कर दी हैं। अब ऐसे में नई गाड़ी खरीदने पर सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को ही होगा। इस महीने Tata Harrier और Safari पर बम्पर डिस्काउंट आया है। ऑटो कार इंडिया की खबर के मुताबिक इन दोनों गाड़ियों पर 3.70 लाख रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
कुछ डीलरों के पास अभी भी प्री-फेसलिफ्ट हैरियर और सफारी का स्टॉक बचा हुआ है, जिन्हें पिछले साल अक्टूबर में बदल दिया गया था। ये मॉडल दिसंबर में और भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ आते हैं, और एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस के साथ कुल 3.70 लाख रुपये तक की बचत ग्राहकों को होगी। 2023 में बने मॉडलों पर 2.70 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि जबकि MY2024 हैरियर और सफारी पर 45,000 रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं।
Tata Harrier और tata discount पर 3.70 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
इंजन की बात करें तो दोनों SUVs में 2.0 लीटर का, 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क देता है। इनमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। डिजाइन और इंजन के दम पर शानदार SUV है। कीमत की बात करें तो Harrier की कीमत 14.99 लाख से लेकर 25.89 लाख रुपये तक जाती है। जबकि सफारी की कीमत 16.19 लाख रुपये से लेकर 27.34 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप इस महीने सफारी ये हैरियर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्दी करें, क्योंकि नए साल से कारों की कीमतों में इजाफा होने वाला है, साथ ही जो डिस्काउंट इस महीने दिया जा रहा है वो फिर आपको अगले महीने नहीं मिलेगा। ऐसे में अभी कार खरीदने में आपका काफी फायदा हो सकता है।
5 लाख में Tata ला रही है छोटी कार
ऑटो सेक्टर से खबर आ रही है कि टाटा मोटर्स टियागो हैचबैक का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च करने जा रही है। नया मॉडल टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुका है। इस बार टियागो में कई बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल अगले साल किसी भी समय लॉन्च की जा सकती है। नई टियागो में cosmetic बदलाव देखने को मिलेंगे।
माना जा रहा है कि इसके फ्रंट, साइड और रियर लुक में बदलाव किये जा सकते हैं। इसमें नई ग्रिल,नया बोनट, नया बम्पर देखने को मिला साथ ही साथ नई LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स भी शामिल की जाएगीमौजूदा टियागो की कीमत 5 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। नए मॉडल की कीमत भी 5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
नई टियागो के आने से मारुति स्विफ्ट से लेकर सलेरियो को कांटे की तककर मिल सकती है। आखिरी बात टाटा ने टियागो को साल 2020 में अपडेट कियाटी था, तब से लेकर अभी तक इस कर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। नई टियागो को एक इंजन और सीएनजी का ऑप्शन मिलता है।
इसके पेट्रोल इंजन 1199cc का इंजन मिलेगा जो 5 स्पीड मैन्युअल ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। नई टाटा टियागो का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सलेरियो से होगा।इस कार की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है। अब देखना होगा टाटा की टियागो जब अपने नए अवतार में आएगी तो ग्राहकों को ये कार कितना पसंद आयेगी।
यह भी पढ़ें: 59,999 रुपये में आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगा 117 किलोमीटर
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines