Tiago Facelift & Tiago EV Teaser: भारत में छोटी हैचबैक कारों का बाजार हमेशा से काफी बड़ा रहा है और Tata Tiago उन गाड़ियों में शामिल रही है, जिसने कम कीमत में अच्छा डिजाइन, फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी देकर लोगों का भरोसा जीता. शहर में रोजाना इस्तेमाल से लेकर पहली फैमिली कार तक, Tiago ने हर जरूरत को काफी हद तक पूरा किया है. अब Tata Motors ने 28 मई 2026 की लॉन्चिंग से पहले नई Tata Tiago और Tiago EV की पहली झलक दिखा दी है. दोनों कारों में इस बार डिजाइन को ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी बनाया गया है, साथ ही कुछ नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.
नई Tata Tiago का डिजाइन हुआ ज्यादा फ्रेश
2026 Tata Tiago फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में नजर आता है. कार में अब नया ब्लैक फ्रंट ग्रिल दिया गया है, जो पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देता है. इसके साथ नए LED हेडलैंप्स मिलते हैं, जिनमें eyebrow-style DRLs जोड़े गए हैं. Tata ने फॉग लैंप्स को भी नया pixel-style डिजाइन दिया है, जिससे कार का फ्रंट काफी अलग नजर आता है.
पीछे से भी बदली कार
नई Tiago के रियर सेक्शन में भी बदलाव किए गए हैं. अब इसमें connected LED tail-lamps मिलती हैं, जो इसे ज्यादा मॉडर्न लुक देती हैं. रियर बंपर को भी हल्का रीडिजाइन किया गया है. इसके अलावा नई alloy wheel डिजाइन और wheel arches के आसपास ब्लैक क्लैडिंग दी गई है, जिससे कार का स्पोर्टी फील और बेहतर हो गया है.
EV और पेट्रोल मॉडल में दिखेगा अलग लुक
Tiago EV फेसलिफ्ट का फ्रंट डिजाइन पेट्रोल मॉडल से थोड़ा अलग रखा गया है. इलेक्ट्रिक वर्जन में body-coloured closed grille दी गई है, जैसा आमतौर पर EVs में देखने को मिलता है. बाकी डिजाइन अपडेट दोनों मॉडल्स में लगभग समान हैं. इसमें नए LED हेडलैंप्स, नए बंपर, अपडेटेड alloy wheels और connected tail-lamps शामिल हैं.
केबिन में मिल सकते हैं बड़े फीचर अपडेट
हालांकि Tata Motors ने अभी पूरी इंटीरियर डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Tiago और Tiago EV में बड़ा touchscreen infotainment system देखने को मिल सकता है. कार में 10.25-inch डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा नया steering wheel दिया जा सकता है, जिसमें illuminated Tata logo देखने को मिलेगा. संभावना है कि कंपनी updated instrument cluster और 360-degree camera जैसे फीचर्स भी जोड़े. ORVMs में कैमरे दिखाई देने से इस फीचर के आने की चर्चा तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें –गर्मियों में कार-बाइक टायर में नाइट्रोजन भरवाएं या फिर नॉर्मल हवा, कौन-सी बेस्ट?
सेफ्टी पर भी रहेगा फोकस
नई Tiago फेसलिफ्ट में Tata Motors सेफ्टी फीचर्स पर भी खास ध्यान दे सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 6 airbags को standard तौर पर दिया जा सकता है. इसके अलावा कई नए safety features भी शामिल किए जाने की उम्मीद है, जिससे यह हैचबैक पहले से ज्यादा सुरक्षित बन सकती है.
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
मैकेनिकल तौर पर नई Tiago में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. इसमें वही 1.2-litre naturally aspirated petrol engine मिलने की उम्मीद है. पेट्रोल वर्जन 86bhp की पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है. वहीं CNG वेरिएंट 75.5bhp और 96.5Nm टॉर्क देता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन पहले जैसे ही रह सकते हैं, जिसमें 5-speed manual gearbox और 5-speed AMT शामिल हैं.
Tiago EV में मिलेगी वही बैटरी सेटअप
नई Tiago EV में कंपनी पहले वाला 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक जारी रख सकती है. छोटा बैटरी पैक 61bhp मोटर के साथ आता है, जबकि बड़ा बैटरी पैक 75bhp इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगा. ड्राइविंग रेंज की बात करें तो छोटे बैटरी पैक में लगभग 223km और बड़े बैटरी पैक में करीब 293km तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है.
कीमत में हो सकता है हल्का इजाफा
Tata Motors ने अभी नई कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अपडेटेड डिजाइन और नए फीचर्स की वजह से दोनों मॉडल्स पहले से थोड़े महंगे हो सकते हैं. फिलहाल पेट्रोल Tiago की कीमत 4.60 लाख रुपये से 7.68 लाख रुपये के बीच है, जबकि Tiago EV की कीमत 7.99 लाख रुपये से 11.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
ये भी पढ़ें –Upcoming Cars: नई Brezza से लेकर ‘मिनी स्पॉर्कियो’ Vision S तक, बाजार में आने वाली हैं ये शानदार गाड़ियां
संबंधित खबरें
नई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
4 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
22 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines