अगर आप कम बजट में नई हैचबैक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए 3 जुलाई खास दिन हो सकता है. Renault India अपनी लोकप्रिय एंट्री-लेवल हैचबैक 2026 Renault Kwid Facelift को लॉन्च करने जा रही है. साल 2015 में भारत में लॉन्च होने के बाद यह Kwid का पहला बड़ा अपडेट होगा. नई Kwid में सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि फीचर्स और सेफ्टी में भी कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे. माना जा रहा है कि अपडेटेड मॉडल Maruti Suzuki Alto K10, S-Presso और Tata Tiago जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे सकता है.
मिलेगा पूरी तरह नया एक्सटीरियर डिजाइन
नई Renault Kwid Facelift का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया डिजाइन होगा. कंपनी ने इसे यूरोप में बिकने वाली Dacia Spring से प्रेरित लुक दिया है. फ्रंट में Y-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) मिलेंगी, जिनके बीच छोटी ग्रिल और Renault का नया लोगो होगा. हेडलैंप बंपर के ऊपरी हिस्से में लगाए गए हैं, जबकि नीचे बड़े एयर डैम के चारों ओर ब्लैक क्लैडिंग दी गई है. इससे कार का लुक पहले की तुलना में ज्यादा SUV जैसा नजर आएगा.
साइड और रियर प्रोफाइल में भी होंगे बदलाव
कार की साइड प्रोफाइल पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन इसमें नए डिजाइन वाले व्हील कवर और ब्लैक C-पिलर फिनिश देखने को मिल सकती है. वहीं पीछे की तरफ Y-शेप टेललाइट्स दी जाएंगी, जो फ्रंट DRLs से मेल खाएंगी. इसके अलावा पहली बार Kwid में रियर वाइपर और वॉशर मिलने की भी उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- 5-स्टार सेफ्टी वाली कार खरीदनी है? भारत में सिर्फ ₹5.50 लाख से शुरू होते हैं ये सबसे सुरक्षित मॉडल
केबिन में मिल सकते हैं कई नए फीचर्स
नई Kwid के इंटीरियर को भी पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाया जा सकता है. इसमें 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा. इसके साथ 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है, जिससे केबिन का अनुभव और बेहतर होगा.
सेफ्टी फीचर्स पर भी रहेगा खास फोकस
मौजूदा Renault Kwid में पहले से 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स मिलते हैं. नई फेसलिफ्ट में बेहतर क्रैश प्रोटेक्शन के लिए अपडेटेड चेसिस, फ्रंट पार्किंग सेंसर और रियर फॉग लैंप जैसे अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं.
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
मैकेनिकल तौर पर नई Renault Kwid में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसमें मौजूदा 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलने की उम्मीद है. यह इंजन 68 hp की पावर और 92 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों विकल्प मिलेंगे.
कितनी हो सकती है कीमत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 Renault Kwid Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.50 लाख रुपये हो सकती है. यानी मौजूदा बेस वेरिएंट के मुकाबले इसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये ज्यादा रहने की संभावना है. हालांकि, नए डिजाइन, अतिरिक्त फीचर्स और बेहतर सेफ्टी को देखते हुए यह बढ़ी हुई कीमत ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- No PUC No Fuel Rule: दिल्ली में अब ये काम किए बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सरकार का बड़ा आदेश लागू
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
21 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
22 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines