मारुति सुजुकी 24 जुलाई को अपनी अपडेटेड Brezza Facelift पेश करने जा रही है. लॉन्च से पहले इस SUV से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं. इस बार कंपनी सिर्फ डिजाइन और फीचर्स में ही बदलाव नहीं कर रही बल्कि पहली बार Brezza को नए इंजन ऑप्शन के साथ पेश करने वाली है. इसके अलावा केबिन में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो अब तक कंपनी की दूसरी एसयूवी को देखने को मिलते थे.
पहली बार मिलेगा नया टर्बो पेट्रोल इंजन
लीक हुई जानकारी के मुताबिका ब्रेजा फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नया 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा. ये इंजन यह इंजन 109 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इसके साथ ही इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्सन मिलेगा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- दोस्त चला रहा था आपकी कार, चालान आ गया आपके नाम? ऐसे में क्या कर सकते हैं आप, जानें नियम
---विज्ञापन---
फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव
नई Brezza के फीचर लिस्ट में भी कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे. एक्सटीरियर में LED फॉल लैंप, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और CNG वेरिएंट के लिए अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जाएगा. वहीं केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, बड़् इंफोटेनमेंट सिस्सम और 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग जैसे फिचर्स शामिल किए जाएंगे.
---विज्ञापन---
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में लगातार नए मॉडल और अपडेटेड गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं. ऐसे में मारुति ब्रेजा का ये फेसलिफ्ट मॉडल कंपनी के लिए अहम है. हालांकि फीचर्स पूरी तरह नए नहीं हैं, लेकिन मौजूदा समय में ग्राहक इन्हें जरूरी सुविधाओं के तौर पर देखते हैं
---विज्ञापन---
इन SUV से होगा सीधा मुकाबला
लॉन्च के बाद नई Maruti Brezza Facelift का मुकाबला Tata Nexon, Maruti Fronx, Toyota Taisor, Mahindra XUV3XO, Kia Sonet, Kia Syros और Hyundai Venue जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगा. इसके अलावा आने वाले महीनों में Renault Bridger, Honda की नई सब-कॉम्पैक्ट SUV भी इस सेगमेंट में दस्तक देने वाली हैं. ऐसे में मारुति की ये नई ब्रेजा ग्राहकों के लिए मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आ सकती है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- नई बाइक की वारंटी पर आंख बंद करके न करें भरोसा! ये जरूरी पार्ट्स फ्री में नहीं बदलती कंपनी