Tata Curvv CNG launch: भारत में CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस साल भी कई नए मॉडल आये जिन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया। नए साल में भी कई नई कारें दस्तक देने जा रही हैं जिनमें CNG कारों पर भी नजर रहेगी। टाटा मोटर्स भी अपने CNG पोर्टफोलियों को और भी बड़ा करने की तैयारी में लगी है। बताया जा रहा है कि नये साल में कंपनी कई नए मॉडल से पर्दा उठाने जा रही है। इस बार टाटा अपनी इस साल लॉन्च हुई पहली कूपे एसयूवी Curvv का CNG मॉडल लेकर ला रही है। इस समय Curvv पेट्रोल, डीजल और CNG में उपलब्ध है। कर्व CNG को अगले साल लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। लेकिन कंपनी की तरफ से अभ तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
दो छोटे CNG टैंक
Tata Curvv CNG में भी 30-30 लीटर के (60 लीटर) दो CNG टैंक शामिल किये जाएंगे। CNG टैंक के बाद भी इसके बूट में स्पेस की कोई कमी नहीं होने वाली। Twin CNG सिलिंडर टेक्नोलॉजी के टाटा की दूसरी कारों में भी स्पेस की कोई दिक्कत नहीं होती है। खास बात ये है कि यह भारत की पहली सीएनजी कार है जिसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट दी गई है।
क्या डिजाइन में होगा बदलाव
Tata Curvv CNG के डिजाइन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और ना ही इसके इंटीरियर कुछ चेंज होगा। सेफ्टी के लिए यह गाड़ी अव्वल है। भारत में टाटा कर्व CNG को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। जो लोग ज्यादा माइलेज की उम्मीद करते हैं उन्हें कर्व CNG का इन्तजार करना चहिये। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आस-आस आ सकती है।
इंजन, पावर और सेफ्टी
Tata Curvv CNG में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो करीब 99 bhp and 170 Nm का टॉर्क देगा। लेकिन सीएनजी किट के साथ, पावर और टॉर्क आउटपुट में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं। यही इंजन Nexon CNG को भी पावर देता है। टाटा कर्व CNG में सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी नहीं होगी। यह कार पहले ही क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है। कर्व में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EPS, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिल सकती है।
JBL का साउंड सिस्टम
ग्राहकों की सहूलियत के लिए Tata Curvv में12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। म्यूजिक लवर्स के लिए इस गाड़ी में 9 स्पीकर और JBL का वॉयस असिस्ट सिस्टम दिया गया है। यह कार 10.25 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ ऑफर की जा रही है, जिससे इसे हाई क्लास इंटीरियर लुक मिलता है। टाटा नेक्सन सीएनजी की कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकी ये 5 बाइक्स, हीरो की ये बाइक फिर बनी NO.1
संबंधित खबरें
गाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
3 hrs agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
6 hrs agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
8 hrs agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
1 day agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
1 day agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
1 day agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
2 days agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
2 days agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
2 days agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines