Magnite KURO Edition: निसान इंडिया ने अपनी बिक्री को बढ़ाने और ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपनी मौजूदा कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite का KURO एडिशन बाजार में उतारा दिया है। इस गाड़ी में 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और 20 से ज्यादा फर्स्ट इन क्लास फीचर्स को शामिल किया है। इसके अलावा इस में नए एडिशन के एक्सटीरियर और इंटीरियर को डार्क थीम टच दिया गया है। Magnite KURO एडिशन में और क्या है खास और इसे खरीदना फायदेमंद होगा? आइये जानते हैं…
11 हजार में करें बुक
नई Nissan Magnite KURO स्पेशल एडिशन की कीमत 8.30 लाख रुपये से लेकर 10.86 लाख रुपये तक है। ग्राहक इसे 11 हजार रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। KURO स्पेशल एडिशन जापानी Boldest Black फिलॉसफी पर बेस्ड है। इसमें इंटीरियर ब्लैक थीम और जापानी-प्रेरित डिज़ाइन को शामिल हैं।
नए एडिशन के में मिलने वाले कुछ हाईलाइट फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें Magnite में ‘KURO’ का लोगो देखने को मिलेगा। इसके अलावा ब्लैक कलर में 16 इंच के डायमंड कट Alloy Wheels, ब्लैक डोर हैंडल, पियानो ब्लैक कलर फ्रंट ग्रिल, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स और ग्लॉस ब्लैक रूफ रेल जैसी फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा इस नए एडिशन में सिग्नेचर ब्लैक LED हेडलैंप भी देखने को मिलते हैं। इंटीरियर की बात करें तो यहां पर मिडनाईट थीम देखने को मिलती है और साथ ही पियानो ब्लैक फिनिश गियर शिफ्ट नॉब भी दिया है। वहीं कार में ब्लैक वायरलैस चार्जर और डैश कैम की भी सुविधा मिलती है।
सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग, EBD, ESC, TCS, HSA, ब्रेक असिस्ट और TPMS जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। सेफ्टी में Magnite को 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.0L का पेट्रोल इंजन मिलेगा।
डायमेंशन
लंबाई: 3994mm
चौड़ाई: 1758mm
उंचाई: 1572mm
व्हीलबेस: 2500mm
ग्राउंड क्लीयरेंस: 205mm
क्या आपको खरीदना चाहिए Nissan Magnite KURO स्पेशल एडिशन ?
Nissan Magnite एक अच्छी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। करीब 6.14 लाख में इसके बेस मॉडल की शुरुआत होती है। वही नए एडिशन के लिए 2 लाख रुपये एक्स्ट्रा देना फायदे की डील नहीं है। ऐसे आप दूसरे ऑप्शन देख सकते हैं।
इन ऑप्शन पर डालें नजर
हुंडई वेन्यू
मारुति सुजुकी ब्रेजा
टाटा नेक्सों
यह भी पढ़ें: Suzuki E-Access इस महीने होगा लॉन्च! Activa इलेक्ट्रिक से होगी कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
12 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
14 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
17 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines