2025 New Audi Q3: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी अपनी नई Audi Q3 से पर्दा उठाने जा रही है। कंपनी 16 जून को इसे पेश करेगी। 3rd जनरेशन की Q3 को वैश्विक स्तर पर पेश किया जायेगा। लॉन्च से पहले ही नए मॉडल की टीजर इमेज जारी कर दी गई है, जिसमें इसके डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। एक वायरल तस्वीर में इसके A-पिलर और फ्रंट लुक की झलक नजर आती है। वहीं इसकी दूसरी तस्वीर में इसके नए DRLs दिखा देते हैं। साल 2022 में ऑडी Q3 को भारत में लॉन्च किया गया था और अब करीब 3 साल बाद कुछ बड़े बदलावों के साथ इस गाड़ी पेश किया जा रहा है।
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए नई Audi Q3 में 2-लीटर का 4-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो करीब 190hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स के साथ जाएगा, जिसमें क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव की भी सुविधा मिलेगी। यह इंजन हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है। भारत में इसका सीधा मुकाबला मर्सिडीज GLA और BMW X1 से होगा। मौजूदा मॉडल की भारत में कीमत 45.24 (एक्स-शोरूम)रुपये से शुरू होती है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि नया मॉडल थोड़ा महंगा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 6 लाख की SUV पर 1.25 लाख का डिस्काउंट! 24 km का देती है माइलेज, ऑफर कुछ ही समय के लिए
नए बदलाव
नई ऑडी Q3 के बाहर लुक में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट में नई ग्रिल, बोनट, बम्पर और Fog लैंप की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा LED हेडलैंप्स भी इसमें देखने को मिलेंगे। इस बार नए मॉडल का लुक शार्प होगा। इसमें नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इंटीरियर की बात करें तो कार में एक बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले सिस्टम मिलेगा। साथ ही इसमें कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को भी जगह मिलेगी। माना जा रहा है कि नए मॉडल का डिजाइन Q6 e-ट्रॉन से मिलता जुलता होगा।
यह भी पढ़ें: Affordable CNG cars: ऑफिस जाने के लिए ये हैं सबसे किफायती CNG कारें, 34km का मिलेगा माइलेज
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
9 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
10 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
15 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
16 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines