News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Affordable CNG cars for daily use: जिन लोगों का कार से ऑफिस आना-जाना रहता है, उनके लिए CNG कार सबसे सस्ता और ऑप्शन रहता है। भारत में CNG तेजी से पसंद किया जाने वाला ईंधन बनता जा रहा है। यह इसलिए भी संभव हो रहा है, क्योंकि अब कार कंपनियां किफायती और सस्ती CNG कारें पेश कर रही हैं। डेली यूज़ के लिए अब लोग CNG कार का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी एक किफायती CNG कर की तलाश में हैं तो यहां हम आपके आपको बेस्ट ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं…
Tata Tiago CNGTiago CNG की एक्स–शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है। एक किलोग्राम सीएनजी में यह कार 26.49 किलोमीटर का माइलेज ऑफर करती है। इसमें स्पेस अच्छा मल जाता है लेकिन फिर टियागो में केवल 4 लोग ही आराम से बैठ सकते हैं। Tiago CNG में 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। सामान रखने के लिए इसमें 242 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+EBD, ड्यूल एयरबैग्स , 3 पॉइंट सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। यह एक मजबूत हैचबैक है इसलिए इसमें सेफ्टी भी मिलती है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 CNG आपके डेली यूज़ के लिए परफेक्ट कार साबित जो सकती है। इस कार का डिजाइन कॉम्पैक्ट और छोटा है जिसकी वजह से तंग गलियों में भी इसे आसानी से ड्राइव कर सकते हैं। यह सबसे किफायती CNG कर है। इस कार की कीमत 5.74 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.0-लीटर का K10C इंजन लगा है, जो 55.92bhp की पावर और 82.1Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक किलोग्राम CNG में यह कर 34 किलोमीटर चलती है। इसमें स्पेस ठीक-ठाक है, 4 लोगों के बैठने की इसमें जगह मिलती है।

मारुति सुजुकी वैगनआर CNG भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह दी गई है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह कार 33.47 km/kg का माइलेज ऑफर करती है। इस कार की कीमत 6.54 लाख रुपये से शुरू होती है। सिटी ड्राइव के लिए वैगनआर CNG एक परफेक्ट कार साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 6 लाख की SUV पर 1.25 लाख का डिस्काउंट! 24 km का देती है माइलेज, ऑफर कुछ ही समय के लिए
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।