गर्ल्स के लिए होंडा ने उतारा बेहद स्टाइलिश स्कूटर, कीमत भी बजट में
2025 Honda Dio स्कूटर में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है। राइडर की सहूलियत के लिए स्कूटर में टाइप सी USB चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मिलेगी।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

2025 Honda Dio: होंडा ने नए साल में अपने मौजूदा बाइक्स और स्कूटरों को अपडेट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने सबसे स्टाइलिश स्कूटर Dio को भी नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। पिछले वर्जन के मुकाबले इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं, साथ ही इसमें कुछ अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। नए Dio स्कूटर को खास गर्ल्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। आइये जान लेते हैं क्या कुछ और नया इसमें आपको देखने को मिलने वाला है।
2025 Honda Dio स्कूटर में राइडर की सहूलियत के लिए टाइप C- USB चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इसमें 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले, माइलेज इंडिकेटर, ट्रिप मीटर और ईको इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। वहीं इस स्कूटर के टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील्स को शामिल किया है। नए कलर्स में आप इस स्भीकूटर को अब खरीद सकते हैं।

2025 Honda Dio में परफॉर्मेंस के लिए 110cc का इंजन (PGM-Fi) दिया गया है जो 5.85kW की पावर और 9.03Nm का टॉर्क ऑफर करता है। यह स्कूटर OBD2B कम्प्लाइंट है। कंपनी का दावा है कि ये नया स्कूटर हर मौसम में काफी अच्छा प्रदर्शन करता है।
नए Dio को दो वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके इसके STD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 74930 रुपये रखी गई है जबकि टॉप वेरिएंट के तौर पर DLX को ऑफर किया गया है, और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 85648 रुपये रखी गई है। नए Dio का सीधा मुकाबला TVS Zest 110 से होगा।

होंडा के नए Dio स्कूटर का सीधा मुकाबला Hero Pleasure+ 110 XTec से होगा। इस स्कूटर में 110cc का इंजन दिया है जोकि 8 BHP की पावर और 8.7Nmका टॉर्क देता है। यह इंजन सिटी और हाईवे पर काफी बढ़िया परफॉर्मेंस देता है।
इसकी प्रोजेक्टर हेड लाइट रात में बेहतर रोशनी देती है। इसकी सीट के नीचे आपको अच्छा स्पेस मिल जाएगा। इसकी सीट पर बैकरेस्ट भी दिया गया है, ताकि पीछे बैठने वाले को आराम मिले। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 68 हजार रुपये से शुरू होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: