आ रही है Bajaj की सबसे ताकतवर बाइक, Hero और TVS को मिलेगी कांटे की टक्कर

2025 Bajaj Dominar 400: बजाज ऑटो अब अपनी फ्लैगशिप डोमिनार 400 बाइक को लॉन्च करने जा रही है, हाल ही में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बाइक में क्या कुछ होगा खास ? आइये जानते हैं…

bajaj Dominor 400
विज्ञापन

2025 Bajaj Dominar 400: देश की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी पल्सर रेंज को अपडेट करने के बाद अब फ्लैगशिप डोमिनार 400 बाइक को भी अपडेट करने जा रही है। नई डोमिनार 400 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। नई डोमिनार 400 में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम के साथ पल्सर NS400Z जैसे राइडिंग मोड मिलने की भी उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार नई डोमिनार काफी पावरफुल होने जा रही है।

ताकतवर इंजन

नई डोमिनार 400 में 373cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 40bhp की पावर और 35Nm का टॉर्क पैदा करता है।  यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इंजन बेहतर पावरफुल होगा जो सिटी से लेकर हाइवे पर दमदार प्रदर्शन कर सकता है। मौजूदा मॉडल की कीमत 2.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है लेकिन नए मॉडल की कीमत ज्यादा रहने वाली है। इस बाइक के जरिये कंपनी यूथ को टारगेट करेगी। फैमिली क्लास के लिए यह बाइक नहीं है।

Advertisment

नई डोमिनार 400 के फीचर्स

नई बजाज डोमिनार में अब टेललाइट मुख्य क्लस्टर में हैं, जबकि ईंधन टैंक पर स्थित सेकेंडरी क्लस्टर हटा दिया गया है। इसकी जगह अब स्मार्टफोन या अन्य गैजेट्स को चार्ज करने के लिए एक USB पोर्ट मिलता है।  इसके अलावा इस नई बाइक में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का सपोर्ट मिलता है।

यह क्लस्टर डिस्प्ले के 2 अलग-अलग सेटों से बना है। बड़ा बायां भाग स्पीडो, टैचो, गियर पोजिशन इंडिकेटर, ओडोमीटर, राइड मोड्स, टाइम, साइड स्टैंड इंडिकेटर, टेल लाइट्स, सेल फोन सिग्नल रिसेप्शन और बैटरी लेवल जानकारी मिलती है। इसके अलावा इसमें  बाइक में कितना फ्यूल बचा है और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक का वजन 188-200 किलोग्राम तक जा सकता है। सेफ्टी के लिए बाइक के दोनों टायरों में  डिस्क ब्रेक की सुविधा मिल सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ