Maruti Suzuki e Vitara की बुकिंग शुरू! 25000 में यहां से करें बुक
Maruti Suzuki e Vitara की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। लेकिन बुकिंग सिर्फ डीलरशिप स्तर पर हो रही है ।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Maruti Suzuki e Vitara bookings: मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा को ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया था। कॉम्पैक्ट साइज़ और लंबी रेंज की वजह से लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई थी। अब खबर आ रही है कि e-विटारा की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। लेकिन बुकिंग सिर्फ डीलरशिप स्तर पर हो रही है, कंपनी की तरफ से अभी कोई अपडेट नहीं हुआ है। अगर आप भी e Vitara को खरीदने का मन बना रहे है तो अपने नजदीकी Nexa डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और रेंज…
नई e-विटारा को नेक्सा ब्लू, ग्रैंड्योर ग्रे, स्प्लेंडिड सिल्वर, आर्कटिक व्हाइट, ऑपुलेंट रेड और ब्लूश ब्लैक सिंगल-टोन के साथ ब्लूश ब्लैक छत के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर, ऑपुलेंट रेड, आर्कटिक व्हाइट और लैंड ब्रीज ग्रीन ड्यूल-टोन कलर्स में पेश किया गया है। ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद ले हिसाब से कलर का चुनाव कर सकते हैं।

डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm, व्हीलबेस 2,700mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है। इसमें R18 एयरोडायनामिक अलॉय व्हील, एक पॉलीहेड्रल मस्कुलर स्टांस और एक गढ़ा हुआ 3D बोनट के साथ आकर्षक फ्रंट फेसिया मिलता है। इसके अलावा सामने एक्टिव एयर वेंट और फिक्स पैनोरमिक सनरूफ है, जिसे खोला नहीं जा सकता है। इसके फ्रंट में 3-पॉइंट मैट्रिक्स LED DRL और रियर लैंप मिलता है। इसमें दी गई ड्राईवर सीट को 10 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

नई e Vitara को नए प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसमें 49kWh और 61kWh का बैटरी पैक दिया है जिनकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है।ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी पैक का चुन सकते हैं। e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से जापान और यूरोप में निर्यात होगी और इसे नेक्सा आउटलेट्स के माध्यम से बेचा जाएगा। इसकी कीमत 18 से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: