2024 New Bajaj Pulsar N125: बाइक लवर्स के लिए गुड न्यूज़….बजाज ऑटो अपनी सबसे फ़ास्ट 125cc बाइक Pulsar N125 को कल यानी 16 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। नए मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें नए इंजन से लेकर एडवांस्ड और आक्रमक लुक देखने को मिलने वाला है। लॉन्च से पहले ही इसकी कुछ डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। चलिए जान लेते हैं आखिर कैसी होगी नई पल्सर N125…
TVS Raider और Hero Xtreme की बढ़ी टेंशन
125cc बाइक सेगमेंट मौजूदा TVS Raider और Hero Xtreme की अभी से टेंशन बढ़ने लगी है, क्योंकि अभी तक अकेली बजाज ही ऐसी कंपनी रही है जो सबसे ज्यादा फ़ास्ट बाइक्स बनाती है। माना जा रहा है कि नई पल्सर में सबसे तेज 125cc का इंजन मिलेगा। इस बाइक में 125CC का इंजन मिलेगा जो अलग तरह से ट्यून किया गया जाएगा ताकि पावर और टॉर्क बढ़ सके। ये इंजन 11.8 पीएस की पावर और 10.8Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की भी सुविधा मिलेगी।
स्पोर्टी लुक के साथ एडवांस्ड फीचर्स
नई पल्सर N सीरीज में आएगी इसलिए इसका डिजाइन पूरी तरह से स्पोर्टी होने वाला है। इस बाइक में LED हेडलाइट के साथ ही टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन भी दिया जाएगा। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के दोनों टायर्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा इस बाइक में नहीं मिलेगी। बाइक में स्प्लिट सीट मिलेगी।
नए मॉडल में डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेगा जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस होगा, आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते हैं, डिस्प्ले पर ही आपको फ़ोन की डिटेल्स मिल जाएंगी। बाइक में 17 इंच अलॉय व्हील्स मिलेंगे। फिलहाल बाइक की कीमत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ लेकिन माना जा रहा है इसे एक लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
TVS Raider और Hero Xtreme से होगा मुकाबला
नई बजाज पल्सर एन 125 का सीधा मुकाबला Raider 125 और Xtreme से होगा। ये दोनों ही बाइक्स 125cc एग्मेंट में काफी पसंद की जाती हैं। इन दोनों बाइक्स का डिजाइन बेहद स्पोर्टी हैं। TVS Raider की बात करें तो इस बाइक में 124.8cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया है जो 11.2bhp का पावर और 11.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 68km की माइलेज देती है। बाइक की कीमत 84 हजार रुपये से शुरू होती है।
वहीं हीरो Xtreme 125R एक बेहद सस्पोर्टी बाइक है। यह एक दम नए इंजन के साथ आती है। इसमें 125cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है।
एक लीटर में यह बाइक 66km की माइलेज ऑफर करती है।बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें कई जानकारियां दी गई है। बाइक की कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। ये दोनों ही बाइक्स यूथ को टारगेट करती हैं। अब नई पल्सर N125 के आने से 125cc बाइक सेगमेंट न सिर्फ बड़ा होगा बल्कि ग्राहकों के पास भी एक और ऑप्शन तैयार रहेगा।
यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart से बाइक खरीदने का पूरा प्रोसेस, डिलीवरी में लगते हैं 15 दिन
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
18 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines