हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Maruti लेकर आया मिडिल क्लास की सुपर कार, अब तो ये ही खरीदेंगे, 40 kmpl की माइलेज और कीमत भी बजट में!

विज्ञापन
फाइल फोटो

2024 Maruti Swift: इंडियन कार मार्केट में किफायती दाम वाली हाई माइलेज कार काफी डिमांड पर रहती हैं। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक दमदार कार है Maruti Swift. कंपनी अब इस कार का 5th जेनरेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस नई कार को स्पोर्टी लुक दिया जाएगा और इसमें राइडर का कम्फर्ट लेवल बढ़ाने के सभी लग्जरी फीचर्स होंगे।

2024 Maruti Suzuki Swift में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन

जानकारी के अनुसार नई Maruti Suzuki Swift में कंपनी जानदार 1.2 लीटर 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन देगी। इसे लुक्स में पहले से और अट्रैक्टिव बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी इस नई कार का नाम Swift Sport रख सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Maruti Invicto या फिर Safari की सवारी रहेगी आपके लिए फायदे का सौदा?, जानें कंपैरिजन

विज्ञापन

यह है लॉन्च की डेट

फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी इस धांसू हैचबैक का ग्लोबल प्रीमियर साल 2023 के अंत तक कर सकती है। इसके बाद फरवरी 2024 में इसे लॉन्च किया जाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 12 हजार में मिल रही Maruti की यह डैशिंग कार, फीचर्स इतने की सुनकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

नई कार में hybrid वर्जन 

कंपनी अपनी इस नई कार में hybrid वर्जन भी पेश कर सकती है। फिलहाल यह कार सीएनजी, पेट्रोल और डीजल तीनों वर्जन में आती है। नई Maruti Swift की शुरूआती कीमत 6 लाख एक्स शोरुम रखी जाने का अनुमान है। फिलहाल इस मॉडल का टॉप ट्रिम 9.03 लाख रुपये  एक्स शोरूम में मिलता है।

यह भी पढ़ें: Maruti की यह नई कार विदेशों में सुपरहिट, जानें कीमत और धाकड़ फीचर्स

विज्ञापन

ऑटो एसी और कनेक्टेड कार टेक मिलेगा

कार में 1.2 1.2-लीटर डुअल पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो 90PS की पावर और 113Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक वर्जन में बातार में उतारा जाएगा। कार में 9-इंच का टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, कनेक्टेड कार टेक, जैसे आधुनिक फीचर्स होंगे। सेफ्टी का ध्यान में रखते हुए कार में छह एयर बैग होंगे।

यह भी पढ़ें: लॉन्च होते ही Maruti की इस कार की बंपर बुकिंग, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

विज्ञापन

फ्रंट में नई ग्रिल और नए एलईडी एलिमेंट्स

जानकारी के अनुसार नई स्विफ्ट स्पोर्टमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.4L K14D टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। नई कार के फ्रंट में नई ग्रिल, नए एलईडी एलिमेंट्स के साथ स्लीक हेडलैंप, फॉक्स एयर वेंट और नए बॉडी पैनल और ब्लैक-आउट पिलर, रिवाइज्ड बम्पर मिल सकते हैं। हालांकि कंपनी अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कार और बाइक से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola