लॉन्च होते ही Maruti की इस कार की बंपर बुकिंग, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Maruti Suzuki Invicto: मारुति सुजुकी की अवेटेड एमपीवी कार Invicto बुधवार को लॉन्च हुई है। अब तक इस धाकड़ कार की कुल करीब 6200 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। कंपनी की सबसे महंगी एमपीवी कार होने के बावजूद लोग नेक्सा डीलरशिप पर लाइन लगाकर इस कार की बुकिंग कर रहें हैं।
आप मारुति सुजुकी की वेबसाइट या कंपनी की नेक्सा डीलरशिप पर 25,000 रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। Maruti Suzuki Invicto शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। वहीं, इसका टॉप मॉडल का दाम 28.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, LED हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स हैं। इस दमदार कार में दो ट्रिम Zeta+ और Alpha+ पेश किए हैं। Zeta+ में सात और आठ दोनों सीट ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे।
इस प्रीमियम एमपीवी कार में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। कार को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। कार 183 बीएचपी की पावर देती है। कार का नॉन-हाइब्रिड इंजन में 171 bhp का पावर और 205 nm का पीक टॉर्क मिलेगा।
कार में हाईब्रिड और नॉन हाईब्रिड दोनों इंजन ऑप्शन हैं। कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और छह एयरबैग दिए गए हैं। कार में एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: