हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

KTM की नई बाइक, 120 km/h की टॉप स्पीड और 40 kmpl तक की माइलेज, जानें कीमत

नई KTM 125 Duke में 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा, यह लॉन्ग रूट बाइक है, जिसमें हैवी सस्पेंशन पावर मिल सकता है। बाइक में तेज स्पीड के लिए 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इस बाइक में LED डीआरएल और हेडलाइट आएंगे।

विज्ञापन
KTM 125 Duke

2024 KTM 125 Duke details in hindi: केटीएम अपनी मोटरसाइकिलों में हाई स्पीड और अट्रैक्टिव कलर देने के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी अपनी हाई सेल बाइक में से एक KTM 125 Duke का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाली है। यह हाई स्पीड बाइक है, इसमें 124.7 cc का हाई पिकअप इंजन मिलता है। इस धाकड़ बाइक की टॉप स्पीड 120 km/h की है।

 

KTM 125 Duke

 

159 kg का वजन और हाई माइलेज 

इस बाइक का वजन 159 kg का है, जिससे इसे सड़क पर तेज स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। बाइक में हाई माइलेज के लिए 14.75 bhp की पावर और 11.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 40 kmpl तक की माइलेज देती है। फिलहाल कंपनी ने इस बाइक के नए वर्जन के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह जुलाई 2024 तक पेश कर दी जाएगी और इसकी कीमत 1,75 लाख रुपये ऑन रोड होगी।

 

125 Duke [2024] Key Highlights
Engine Capacity 124.9 cc
Transmission 6 Speed Manual
Seat Height 800 mm
Max Power 14.7 bhp

 

 

हाई पिकअप के लिए 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

नई KTM 125 Duke में 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा, यह लॉन्ग रूट बाइक है, जिसमें हैवी सस्पेंशन पावर मिलेगी। बाइक में तेज स्पीड के लिए 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इस बाइक में LED डीआरएल और हेडलाइट मिलेगी। यह बाइक सड़क पर अपने सेगमेंट में Yamaha MT-15 और Suzuki Gixxer 155 से कम्पीट करती है। इस बाइक में LCD कंसोल मिलता है, जो इसके लुक्स को बढ़ाता है।

 

2024 KTM 125 Duke

 

टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक

KTM 125 Duke की सीट हाइट 822 mm की है, जिससे इसे खराब रास्तों पर चलाना आसान है। बाइक में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह बाइक आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन के साथ आती है। बाइक में स्प्लिट सीट मिलती है, जिससे लंबी दूरी के सफर में राइडर को ज्यादा थकान नहीं होती है। यह बाइक बड़ी हेडलाइट और टेललाइट के साथ आती है।

 

 

 

बाइक में 2 वेरियंट और 6 कलर ऑप्शन

125 Duke को टक्कर देने वाली Suzuki Gixxer 155 की बात करें तो यह बाइक 45 kmpl की माइलेज देती है, इसमें 155cc का इंजन आता है। बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसकी सीट हाइट 795 mm की है, बाइक में 2 वेरियंट और 6 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। Suzuki की इस बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक LED हेडलाइट और टेललाइट के साथ आती है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.35 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है।

 

 

 

 

 

Suzuki Gixxer SF में आते हैं ये फीचर्स

  • सिंगल सिलेंडर हाई पावर इंजन और 148 kg का वजन है।
  • फ्यूल इंजेक्टेड मोटर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • क्लिप-ऑन हैंडलबार और डिस्क ब्रेक
  • स्प्लिट-सीटें और 127 km/h की टॉप स्पीड
  • दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

 

ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?

ये भी पढ़ें:  नए अवतार में आएगी MG की यह स्मार्ट कार, Tata भी उलटफेर करने को तैयार

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें