2024 Hyundai Creta लॉन्च होने में अभी टाइम, जान लें क्रेटा की कीमत में मिल रहीं ये 5 SUV

SUV cars under 12 lakhs: Mahindra Thar 4×4 कार में 2 व्हील ड्राइव का ऑप्शन आता है। इसे Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4 Star रेटिंग मिली है।

SUV cars under 12 lakhs

12 लाख कीमत में आने वाली SUV cars

SUV cars under 12 lakhs details in hindi: 2024 hyundai creta 16 जनवरी को लॉन्च होगी। इससे पहले सोमवार को कंपनी ने इसके कुछ स्कैच डिजाइन जारी किए हैं। hyundai creta facelift में बोल्ड लुक्स, नई ग्रिल और नई शेप की हेडलाइट मिलेगी। अभी नई क्रेटा को आने में कुछ दिन का समय है। उससे पहले हम आपको क्रेटा 10.87 लाख (बेस मॉडल, एक्स शोरूम प्राइस) में आने वाली अन्य एसयूवी गाड़ियों (SUV cars under 12 lakhs) के बारे में बताते हैं। पहले Hyundai Creta की बात करें तो इसमें 1493 cc और 1497 cc का पावरफुल इंजन आता है। यह 5 सीटर कार है और इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

विज्ञापन

वीडियो पर क्लिक कर देखें SUV cars under 12 lakhs

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=RXDmqO6Mrdk

Maruti Fronx

इस कार में पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कार में 998 cc और 1197 cc का इंजन मिलता है। कार का बेस मॉडल 7.47 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। Maruti Fronx इसमें Sigma, Delta, Delta+, Zeta, और Alpha 5 वेरिएंट आते हैं। कार के अलग-अलग वेरिएंट में 20.01 से लेकर 28.51 kmpl तक की माइलेज मिलती है।

विज्ञापन

Tata Punch

कार में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है। सीएनजी और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन हैं। यह कार 84 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देती है। इसका बेस मॉडल 6.00 लाख और टॉप मॉडल 10.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस कार में 4 वेरिएंट आते हैं। इसमें 90 डिग्री opening doors और LED टेललाइट मिलती हैं।

Mahindra Thar

इस पॉपुलर कार का बेस मॉडल 10.98 लाख रुपये और टॉप मॉडल 16.94 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह 4×4 कार है, जिसमें 2 व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन आता है। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4 Star रेटिंग मिली हुई है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार में 1497 से 2184 cc तक इंजन ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

वीडियो पर क्लिक कर देखें SUV cars under 12 lakhs

Maruti Grand Vitara

यह हाईब्रिड कार है, जिसमें अतिरिक्त पावर के लिए इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। इसमें सीएनजी और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। Maruti Grand Vitara कार शुरुआती कीमत 10.70 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन

Hyundai Exter

यह 5 सीटर कार है। इसमें सीएनजी का ऑप्शन अवेलेबल है। कार में डैश कैम, कैमरा और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। Hyundai Exter का बेस मॉडल 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन आता है। इसमें 1197 cc का सॉलिड इंजन मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ