2022 Maruti Alto K10: सबसे पुरानी कार निर्माता मारुति की भारतीय बाजार में वैसे तो कई कारें हैं। मारुति 800 से लेकर डिजायर, सेलेरियो , बलेनो, एस प्रेसो, अर्टिगा, ईगनीज, ईको कई कारें यहां धड्डल्ले से बिकती हैं। आम लोग हो या खास लोग सभी को मारुति की कारें बहुत पसंद आती हैं। क्योंकि कंपनी की इन कारों में बेहतर डिजाइन, शानदार फीचर्स के साथ साथ बढ़िया माइलेज भी होता हैं।
अभी पढ़ें – Scorpio Classic vs Scorpio-N: क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन में कौन-सी हैं ज्यादा बेहतर, यहां जानें
मारुति की नई ऑल्टो के10 के लॉन्च होते ही इस कार की ताबड़तोड़ बिक्री हो रही हैं। ऐसे में आप भी नई कार को खरीदने का मन बना रहें हैं तो नई ऑल्टो के10 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, तो चलिए हमारी आज की इस खबर में इस फैमिली कार की खासियतों के बारे में बात करते हैं।
2022 Maruti Alto K10 की बुकिंग
मारुति कंपनी ने New Alto K10 के बेस मॉडल (STD वेरिएंट) की कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स शोरुम प्राइस) हैं और वहीं इसके टॉप वेरिएंट VXI+ की कीमत 5,83,500 लाख रुपये (एक्स शोरुम प्राइस) तक रखी गई हैं। कंपनी ने इस कार की बुकिंग लॉन्च से पहले ही मात्र 11,000 रुपये में शुरू कर दी थी।
2022 Maruti Alto K10 का इंजन
Alto K10 के इस नए अवतार में कंपनी ने 998 सीसी का इंजन दिया है। नई मारुति ऑल्टो K10 डुअल जेट पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। यह कार 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन से लैस है और यह 5,500 आरपीएम पर 66 बीएचपी पॉवर और 3,500 आरपीएम पर 89 एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
आपको बता दें कि इसके इंजन को 5 स्पीड-मैनुअल और AGS (ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट) ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा है। Maruti New Alto K10 की माइलेज की बात करें तो यह 24.39 किलोमीटर प्रति लीटर है।
New Maruti Alto K10: Dimension
ऑल्टो के10 के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3530 mm, चौड़ाई 1490 mm व ऊंचाई में 1520 mm है। इसके व्हीलबेस की बात करें तो यह 2,380 mm है।
मारुति के इस नए मॉडल के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल फ्रन्ट एअर बैग्स, रिअर पार्किंग सेंसर, ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं।
अभी पढ़ें – सड़क सुरक्षा को लेकर बिग-बी करेंगे लोगों को जागरूक! अमिताभ बच्चन से मिले नितिन गडकरी
ऑल्टो के इस मॉडल को 4 ट्रिम्स में पेश किया गया है- STD, LXI, VXI, VXI+ Maruti की Alto K10 के कलर्स ऑप्शन्स की बात करें तो यह कार सिजलिंग रेड, अर्थ गोल्ड, स्पीडी ब्लू, सॉलिड व्हाइट, सिल्की व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे रंगों में बाजार में आई है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
5 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
7 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
10 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
11 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines