गाड़ी की Free सर्विस के बाद ये 3 गलतियां कभी ना करें, वरना लग सकता है चूना

Service Tips: अक्सर देखने में आता है कि लोग फ्री सर्विस तक तो लोग सर्विस सेंटर जाते हैं लेकिन जैसे ही ये सर्विस खत्म हो जाती है, तो लोग कुछ ऐसी गलतियां कर करने लगते हैं जिसके बाद वाहन को काफी नुकसान होता है।

car service
विज्ञापन

vehicle service Tips: नई कार और बाइक के साथ तीन फ्री सर्विस दी जाती हैं और कुछ  किलोमीटर तय समय पर ये सर्विस समाप्त हो जाती हैं। फ्री सर्विस में लेबर चार्ज को छोड़कर बाकी सारे चार्ज लगाये जाते हैं। ऑथोराइज सर्विस सेन्टर पर कुशल मैकेनिक होते हैं इसलिए लोकल जगह से गाड़ी की सर्विस करवाने की सलाह नहीं दी जाती। फ्री सर्विस तक तो लोग सर्विस सेंटर जाते हैं लेकिन जैसे ही यह सर्विस खत्म हो जाती है, तो लोग कुछ ऐसी गलतियां कर करने लगते हैं जिसके बाद वाहन को काफी नुकसान होता है।ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि फ्री सर्विस खत्म होने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है…

Advertisment

लोकल मैकेनिक से दूरी

अक्सर लोग फ्री सर्विस समाप्त होने के बाद लोकल/अनाड़ी मैकेनिक के पास चले जाते हैं। कई मामलों में देखने में आया है कि ये लोग उतने कुशल नही होते जितना हम समझते हैं। ऐसे में ये आपकी गाड़ी को खराब कर देते हैं। और धीरे-धीरे गाड़ी बुरी तरह से बिगड़ जाती है। अक्सर देखने में आता है कि कई बार लोकल मैकेनिक जुगाड़ करके गाड़ी को ठीक करने की कोशिश करते हैं जिसके बाद गाड़ी को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए सिर्फ ऑथोराइज सर्विस सेन्टर पर ही जायें और गाड़ी की सर्विस कराएं।

रेगुलर सर्विस सबसे जरूरी

फ्री सर्विस हो या पेड सर्विस हो, एक  भीसर्विस आपको मिस नहीं करनी चाहिए। आपको हर सर्विस का एक रिकॉर्ड बनाये ताकि अगली सर्विस के बार में आपको पेझ्ले से ही जानकारी पहले से ही आपके पास हो। आप सर्विस मैनेजर की भी मदद ले सकते हैं। ध्यान रहे अगर आपने एक भी सर्विस मिस की तो यह आपकी गाड़ी के लिय भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन

समय पर पार्ट्स बदलें

अपनी  गाड़ी के खराब पार्ट्स को टाइम पर ही बदल दें। कुछ पार्ट्स ऐसे भी होते है जो सर्विस के टाइम ही बदल दिए जाते हैं… जबकि कई पार्ट्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें किलोमीटर के हिसाब से बदलना पड़ता है। अगर आप ये काम समय रहते करवा लेते हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ