True Friendship Zodiac: बचपन से लेकर उम्र की ढलती पड़ाव तक हम सैकड़ों लोगों से मिलते हैं. इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो एक-दूसरे की परछाई बन जाते हैं. ऐसा तब होता है, जब इनकी दोस्ती, दोस्ती से भी ऊपर उठ जाती है. ऐसे लोग वाकई में ‘शोले’ मूवी के ‘जय और वीरू’ जैसे होते हैं, खुशी का जश्न मनाना हो या दुख के काले बादल से लड़ना, वे हमेशा एक-दूसरे के साथ अडिग चट्टान की तरह खड़े रहते हैं. ये असली जिंदगी के ‘जय-वीरू’ होते हैं, जिसे वक्त, हालात या कोई दुनियावी ताकत अलग नहीं सकती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के बीच ऐसी दोस्ती की अनकही मिसाल बनती है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?
मेष और सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष के स्वामी मंगल और सिंह के स्वामी सूर्य हैं. सूर्य-मंगल नैसर्गिक और परम मित्र हैं. ये दोनों की अग्नि तत्व हैं. दोनों नेतृत्व, ऊर्जा और साहस के धनी हैं, जैसे की जय और वीरू थे. सिंह का अहंकार भी मेष को ठेस नहीं पहुंचाता है. इससे ये एक-दूसरे की ताकत बनते हैं.
वृषभ और कन्या राशि
कुंडली में वृषभ राशि और कन्या एक-दूसरे से नवपंचम योग बनाते हैं, जो बेहद शुभ होता है. दूसरी ओर वृषभ के स्वामी शुक्र हैं और कन्या के बुध, जो एक दूसरे के परम मित्र हैं. ये दोनों ही पृथ्वी तत्व हैं. संकट के समय वृषभ अडिग और समाधान कन्या ढूंढ लाता है. इनकी दोस्ती में कभी धोखा या अविश्वास नहीं आता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों की नाक पर रहता है गुस्सा, हल्की-सी बात पर भड़क जाते हैं ये लोग
कर्क और वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र में कर्क और वृश्चिक की मित्रता को आत्मा और वफादारी का मेल बताया गया है. कर्क के स्वामी चन्द्रम हैं और वृश्चिक के मंगल. इनके योग यह चंद्र-मंगल योग होता है, जो अटूट बंधन को जन्म देता है. दोनों ही जल तत्व हैं. ये आपस में ऐसे घुल मिल जाते हैं, जैसे नीर और क्षीर यानी दूध और पानी. मुश्किल और चुनौतियां आने पर इन्हें दुनिया की कोई ताकत हिला भी नहीं सकती है.
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: ‘चांदी के गणेश’ से होती है बरकत, भरती है तिजोरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines