Zodiac Signs: देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि पूजा का दिन धनतेरस 29 अक्टूबर, 2024 को है। सनातन पंचांग के अनुसार, इस दिन त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। साथ ही इसी दिन इंद्र योग का संयोग भी है। वहीं, इस शुभ दिन को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का भी हस्त नक्षत्र से संयोग हो रहा है। इससे इस बार धनतेरस का महत्व बढ़ गया है। मान्यता है कि त्रिपुष्कर योग से असर किसी भी काम का तीन गुना फल प्राप्त होता है। इन सब योग-संयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के घर धन के बारिश हो सकती है और वे मालामाल हो जाएंगे। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी है?
धनतेरस पर बने विशेष योग-संयोग का असर
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक धनतेरस पर बने त्रिपुष्कर योग और अन्य विशेष योग-संयोग के प्रभाव से अधिक धैर्यवान और स्थिरचित्त हो जाएंगे। आपकी दृढ़ता और मेहनत रंग लाएगी। आमदनी पर बेहद सकारात्मक असर होगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नए स्रोतों से भी धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कारोबारी यात्राएं भी फायदेमंद साबित होंगी। आपमें बचत की प्रवृत्ति बढ़ने से आप अच्छा-खासा धन जमा कर लेंगे। धन का निवेश करना लाभदायक रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। स्टूडेंट जातकों को उनके प्रोजेक्ट वर्क में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलने के योग हैं।
कन्या राशि
धनतेरस पर बने विशेष योग-संयोग के असर से आपकी भावनाएं अधिक संतुलित होंगी। जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक सौदे होने की संभावना है। नए उपकरण और मशीनरी आने से उद्योग-धंधों में विस्तार होगा। खुदरा व्यवसाय में ग्राहक आधार बढ़ने से मुनाफा बढ़ने की संभावना है। स्टूडेंट के करियर पर सकारात्मक प्रभाव होने के योग हैं। सरकारी जॉब के इच्छुक लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सब मंगलमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। मैरिड लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु राशि
धनतेरस पर बने त्रिपुष्कर योग और अन्य विशेष योग-संयोग के प्रभाव से धनु राशि के जातकों में व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके निर्णय पहले से बेहतर होंगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। आप जॉब बदलने के प्रयास में सफल होंगे। अच्छी सैलरी की जॉब मिल सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार विस्तार के लिए अनुकूल समय है। कारोबारी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नई डील होने स्टाफ में उत्साह रहेगा। प्रोडक्शन और सेल्स दोनों बढ़ेगा। खुदरा व्यापारियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। धन लाभ के नए स्रोत खुल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।