Ruthless Zodiac Signs: हिन्दू धर्म में कई शास्त्रों के बारे में बताया गया है जिनमें से एक ज्योतिष शास्त्र भी है। इसके माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, गुण और-अवगुणों के बारे में जानने के साथ-साथ भविष्य के बारे में भी पता किया जा सकता है। ज्योतिष के मुताबिक 12 राशियां अपने-अपने स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इनमें कुछ राशियां बड़ी दयालु तो कुछ राशियां बड़ी निर्दयी भी बताई गई हैं। निर्दयी राशियों के लिए ऐसा कहा गया है कि उनके सामने कोई कितना भी रो-गा लें उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता है और ना ही वो किसी तरह की कोई गलती को माफ करते हैं और बर्दाश्त करते हैं। आज हम आपको 12 राशियों में से 3 ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो निर्दयी या कठोर दिल के होते हैं और इनके सामने बड़े-बड़े घुटने टेक लेते हैं।
मेष (Aries)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में सबसे पहले आने वाली राशि मेष, बहुत गुस्सैल राशियों में से एक होती है। इस राशि का स्वभाव थोड़ा घमंडी होता है। ये अपने सामने किसी को नहीं समझते हैं। ये ऐसे लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं जो उनके पीठ पीछे बुराइयां या उनके खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं। अपने रिश्ते को अच्छे से निभाना जानते हैं लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे देता है तो उसे कभी भी नहीं छोड़ते हैं।
सिंह (Leo)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निर्दयी राशियों में से एक सिंह राशि भी है। छल-फरेब करने वाले लोगों से दूर रहते हैं। अगर कोई उनके सामने दिखावा करता है तो उन्हें वो बिल्कुल भाव नहीं देते बल्कि दूरी बनानी बेहतर समझते हैं। रिश्तों को निभाने के मामले में इस राशि के लोग भी वफादार होते हैं। इन्हें बहुत ज्यादा निर्दयी समझा जाता है। धोखा देने पर माफी मिल जाए आप इस राशि के लोगों से उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11वें नंबर पर आने वाली कुंभ राशि भी निर्दयी राशियों में से एक है। गुस्से के मामले में सबसे आगे होते हैं। इन्हें लोगों के साथ घुल-मिलकर रहना तो अच्छा लगता है, लेकिन ये चापलूसी या किसी की हां में हां मिलाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बना लेना ही पसंद करते हैं जो सिर्फ अपनी वाहवाही सुनना पसंद करता हो।
ये भी पढ़ें- बुलंद होगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा
इन राशि के लोगों के साथ अगर कोई कुछ गलत करता है तो ये लोग पहले मौका दे देते हैं लेकिन बाद में फिर मौका तो दूर की बात है वो उनसे बात करने के लिए भी तरस सकता है। इनके लिए गलत चीजों को बर्दाश्त करना मुमकिन नहीं हो पाता है। अपने इस स्वभाव के कारण ये लोगों के बीच बुरे भी बने रहते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपके हाथों में भी है चंद्र-शनि रेखा
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
11 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines