Zodiac Signs: सूर्य-चंद्र के व्यतिपात योग से चमकी 3 राशियों की किस्मत, भर जाएगी खाली जेब!

Zodiac Signs: बृहस्पतिवार 5 दिसंबर, 2024 को सूर्य और चंद्रमा ने व्यतिपात योग का निर्माण किया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह योग हमेशा अशुभ नहीं होता है। इस योग के असर से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और इन राशियों के जातकों की खाली जेब भर जाएगी। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

Surya-Chandra-Vyatipat

Zodiac Signs: बृहस्पतिवार 5 दिसंबर, 2024 की रात 8 बजकर 6 मिनट पर सूर्य और चन्द्रमा ने व्यतिपात योग का निर्माण किया है। यह योग सूर्य और चंद्रमा द्वारा बनाए गए नित्य योग का एक विशेष प्रकार है। बता दें कि व्यतिपात योग एक ज्योतिषीय घटना है जो तब होती है जब सूर्य और चंद्रमा एक ही नक्षत्र में एक समान डिग्री के भीतर आ जाते हैं। इससे दोनों ग्रहों की स्थिति एक-दूसरे के बराबर हो जाती है। ज्योतिष भाषा में सूर्य-चंद्र का क्रांति-साम्य कहते हैं। आम धारणा के विपरीत, व्यतिपात योग हमेशा अशुभ नहीं होता है। यह योग कई बार शुभ फल भी देता है।

विज्ञापन

सूर्य-चंद्र के व्यतिपात योग का राशियों पर असर

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य-चंद्र के व्यतिपात योग के असर से व्यक्ति की रचनात्मकता में बढ़ोतरी होगी। यह व्यक्ति को कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करता है। यह योग व्यक्ति को अपने जीवन में नए लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। 5 दिसंबर, 2024 की रात से बने व्यतिपात योग से असर से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोग इस दौरान अधिक धैर्यवान और शांत रहेंगे। गुस्सा कम आएगा और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। नए अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। व्यापार में नए कान्ट्रैक्ट होने की संभावना है। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। अनाज, सब्जी और मसाला के बिजनेस से जुड़े लोग महालाभ कमाएंगे। डिजिटल मीडिया, ओटीटी और सिनेमा से से जुड़े लोग शोहरत पाएंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है, जैसे कि लॉटरी लगना या कोई पुरस्कार मिलना। बेटा या बेटी की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा। नए मित्र बनेंगे और पुराने रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

कर्क राशि

स्वभाव और मानसिक स्थिति: कर्क राशि के लोग अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बनेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। किसी कलीग की मदद आय के नए स्रोत सामने आएंगे और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। कपड़ा और फैशन उद्योग में तेजी आएगी। बढ़ती सर्दी में ऊनी कपड़ों के दुकानदार लाभ कमाएंगे। संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ हो सकता है। माता-पिता के सहयोग से रुके हुए कानूनी मामले सुलझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी, पार्टनर का प्यार मिलेगा। इस योग का रिलेशनशिप पर सकारात्मक असर होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह के योग बन सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कान से जुड़ी कोई समस्या दूरी होगी। मन खुश रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

सूर्य-चंद्र के व्यतिपात योग के असर धनु राशि के जातकों के स्वभाव और मानसिक स्थिति में संतुलन दिखेगा। आप अधिक रचनात्मक और उत्साही बनेंगे। जॉब और धन: नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका ट्रांसफर किसी नई जगह होगा, जहां आपके आय में शानदार वृद्धि होगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और व्यापार का विस्तार होगा। लोहा और धातु उद्योग के कारोबारी फायदे में रहेंगे। किसी पुरानी देनदारी से मुक्ति मिल सकती है। अचानक धन लाभ होगा। इससे आप वे चीजें खरीद पाएंगे, जो घर की सुविधाओं को बढ़ाएगी। रुके हुए शिक्षा संबंधी काम पूरे होंगे। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मैरिड लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी और दोस्ती होगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। गठिया या जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ