Zodiac Signs: बुध-शुक्र की शुभ दृष्टि से इन 3 राशियों के जीवन में बहार ही बहार, मिलेगा धन और सौभाग्य का उपहार!

Zodiac Signs: ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार, नवंबर का महीना ग्रहों की चाल और उनसे बनने वाले योग, युति और संयोग का खास महीना है। इस महीने के अंत में बुध और शुक्र ग्रह अपनी शुभ दृष्टि से 3 राशियों के जातकों धन और सौभाग्य का उपहार देकर उनके जीवन में बहार ला सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh-shukra-dwidwadash-yog

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में बुध और शुक्र काफी शुभ ग्रह माने गए हैं, जो जीवन के बेहद ही अहम और व्यावहारिक सेक्टर को प्रभावित करते हैं। बुध वाणी, बुद्धि, व्यापार, धन लाभ, साझेदारी, संचार, मनोरंजन आदि के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं, तो शुक्र की बदौलत जातकों को धन, वैभव, सुख के साधन, वैवाहिक जीवन के सुख आदि प्राप्त होते हैं। इन दोनों ग्रहों के गोचर और उससे बनने वाली युति, योग, संयोग और दृष्टि से जीवन के इन सभी तत्काल असर होते हैं। बीतते हुए नवंबर 2024 के महीने में आखिर में बुध और शुक्र एक बेहद शुभ योग बना रहे हैं, जिससे कुछ राशियों का भरपूर भला होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बुध-शुक्र की शुभ दृष्टि का राशियों पर असर

ज्योतिषियों ने यह पहले ही घोषणा कर रखी है कि नवंबर 2024 का महीना ग्रहों की चाल और उनसे बनने वाले योग, युति, संयोग और दृष्टि का खास महीना है। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शनिवार 30 नवंबर से बुध और शुक्र एक-दूसरे से मात्र 30° की दूरी पर स्थित होकर अपनी चाल चलेंगे। ज्योतिष भाषा में इसे द्विद्वादश योग कहते हैं, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। इस शुभ योग का सकारात्मक असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन बुध-शुक्र की इस शुभ दृष्टि से 3 राशियों के जातकों को अपार धन और सौभाग्य का शानदार उपहार मिलने से उनके जीवन में बहार ही बहार होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इस दौरान अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस करेंगे। उनकी वाणी में मधुरता आएगी और वे दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। मानसिक शांति और स्थिरता में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और आपको नए जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। वर्तमान नौकरी से आय में वृद्धि होगी। अतिरिक्त आय के स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी और आय में भी वृद्धि होगी। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारी मीटिंग्स सफल रहेंगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस दौरान अधिक रचनात्मक और प्रेरित महसूस करेंगे। आपकी बुद्धि तेज होगी और आप किसी भी समस्या का समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके काम की सराहना होगी और आपको पदोन्नति मिल सकती है। वर्तमान जॉब से धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत भी प्राप्त होने से लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा। व्यापार में लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। नए ग्राहकों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। कारोबारी मीटिंग्स सफल रहेंगी और नए कान्ट्रैक्ट या डील होने की संभावना है। लव लाइफ और रिलेशनशिप में संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि के दौरान इस महीने अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस करेंगे। वे अपने रिश्तों को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। वर्तमान जॉब से आपको अतिरिक्त आय के स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होने से आय में भी वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। शेयर मार्केट में निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। जो काम रुके हुए थे, वे पूरे होंगे। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ