Zodiac Signs: वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी से मालामाल होंगी ये 3 राशियां; करियर, कारोबार, नौकरी में होगी उन्नति!

Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कार्तिक मास की वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी के शुभ मौके पर 20 अक्टूबर, 2024 को 5 राजयोग बन रहे हैं. विघ्नहर्ता श्रीगणेश की कृपा से 3 राशियों के जातकों के करियर, कारोबार और नौकरी में जबरदस्त उछाल आएगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

kartik 2024 sankashti chaturthi

Zodiac Signs: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर माह की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की गणेश चतुर्थी को ‘वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी’ के रूप में मनाया जाएगा। यह इस साल रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन बेहद फलदायी करवा चौथ व्रत भी रखा जाएगा। इससे यह दिन और भी ख़ास बन जाता है, क्योंकि व्रत का यह दिन भगवान गणेश की मां और जगतजननी माता पार्वती को समर्पित है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी के दिन गजकेसरी राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग, शश राजयोग के साथ समसप्तक योग और बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। यह एक दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है। इसका असर सभी राशियों के सभी जातकों पर होगा, लेकिन 3 राशियों जातकों के करियर, कारोबार और नौकरी में जबरदस्त उछाल आएगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। नए व्यापारिक सौदे होने से लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सैलरी बढ़ने की संभावना है। शिक्षा, समाज सेवा और विज्ञान से जुड़े लोगों को किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिल सकता है। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आप क्रोध पर नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर भगवान श्रीगणेश की कृपा बरसने के योग बन रहे हैं। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। धन की आमदनी निश्चित होने से जीवन स्तर में सुधार आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। कला, अभिनय और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सम्मान मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। स्टूडेंट जातकों का का रचनात्मक पक्ष मजबूत होगा। मन शांत रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहगा। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में उनकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं। धैर्य रखें। कर्ज लेने से बचें। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छे योगदान के लिए सम्मानित किया जा सकता है। स्टूडेंट जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ