इन 3 राशियों पर मंडराया गंभीर संकट, शुक्र और शनि के षडाष्टक योग से जिंदगी होगी बेहाल

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में, ग्रहों की चाल से समय-समय पर शुभ-अशुभ योग बनते रहते हैं। शनिवार जुलाई 27, 2024 को शुक्र और शनि एक विशेष कोण पर स्थित होकर षडाष्टक योग बना रहे हैं। इस योग का नकारात्मक असर 3 राशियों पर पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

Shani_80555d

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में षडाष्टक योग तब बनता है, जब दो ग्रह एक दूसरे से 150 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं। शनिवार जुलाई 27, 2024 को धन, ऐश्वर्य और वैभव के दाता शुक्र और कर्मफल और न्याय के स्वामी शनि इस विशेष योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ योग माना जाता है, क्योंकि ग्रह एक दूसरे से एक-दूसरे से 6ठे और 8वें भाव में होते हैं। यूं तो शुक्र और शनि के षडाष्टक योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शुक्र-शनि षडाष्टक योग का राशियों पर असर

मेष राशि

शुक्र और शनि के षडाष्टक योग का मेष राशि के जीवन पर प्रतिकूल असर हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के काम में अड़चनें आने के योग हैं। अधिकारी या बॉस प्रसन्न रह सकते हैं। होने वाली पदोन्नति रुक सकती है। स्टूडेंट्स के करियर में बाधाएं बढ़ेंगी। कारोबार और व्यापार में लाभ में कमी आने के योग हैं। धन हानि बढ़ने से आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और मानसिक तनाव परेशान रहने के योग हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर शुक्र और शनि के षडाष्टक योग का प्रभाव नकारात्मक हो सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में विवाद हो सकता है। व्यापार में नुकसान होने की आशंका है। आर्थिक तंगी का जीवन पर गहरा असर होगा। ऋण के बोझ में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याएं काम को प्रभावित करेगी। शारीरिक कमजोरी और रोगों का प्रकोप बढ़ सकता है। पारिवारिक कलह बढ़ने से जीवन अशांत रह सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर शुक्र-शनि षडाष्टक योग के नेगेटिव असर से जीवन पर व्यापक प्रभाव होने के योग हैं। व्यवसाय में आर्थिक अस्थिरता और मंदी का दौर शुरू हो सकता है। अप्रत्याशित खर्च और धन की हानि होने की आशंका है। नौकरी में असुरक्षा बढ़ेगी। इनकम घटने से मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद से परेशानियां बढ़ने की आशंका है। पारिवारिक जीवन उथल-पुथल भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ बाधाएं आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ