हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: दिवाली से पहले सोने-सी चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, गुरु-पुष्य योग से धन-वैभव में होगी बढ़ोतरी!

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य योग को ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत शुभ योग माना गया है। यह योग तब बनता है, जब गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र में होता है। इस योग के दौरान किए गए कार्य सफल होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि यह योग किन 3 राशियों के लिए विशेष रूप से बेहद लाभदायक है?

विज्ञापन

Guru Pushya Yoga 2024: वैदिक ज्योतिष और वैदिक पंचांग में एक शानदार तालमेल है। यहां दिन का स्वामित्व अलग-अलग ग्रहों के दिया गया है। इससे तिथि विशेष के दिन के अनुसार ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के कई योग-संयोग बनते हैं। गुरुवार 24, अक्टूबर को गुरु पुष्य योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र होता है, तो उस दिन गुरु पुष्य योग निर्मित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु पुष्य योग में उन कार्यों को किया जाता है, जिसमें स्थिर सफलता की आवश्यकता होती है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों से​ मिलने वाले फल लंबे समय तक के लिए होते हैं।

इस महीने की 24 तारीख को न केवल गुरु पुष्य योग बना है, बल्कि इसके साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहें हैं। इस गुरुवार को पूरे दिन इन दोनों योगों का प्रभाव रहेगा, बेहद शुभ माने गए हैं। साथ ही इस दिन अहोई अष्टमी और राधाकुंड स्नान पर्व भी है। इन सभी शुभ योगों और संयोगों का देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर असर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के जातकों की किस्मत सोने जैसी चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा पर केवल खीर नहीं न्यूली मैरिड कपल भी करते हैं चांदनी स्नान, जानें कोजागरा क्या है?

विज्ञापन

गुरु-पुष्य योग का राशियों पर आसार

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए गुरु पुष्य योग व्यापार में वृद्धि और आय में इजाफा लेकर आएगा। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे और पुराने निवेश लाभदायक साबित होंगे। नौकरी से धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा और यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नए ग्राहकों से संपर्क स्थापित होगा। व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। स्टूडेंट के करियर के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि

व्यापार और आय: कन्या राशि वाले जातकों के लिए गुरु पुष्य योग के असर से नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे और धन लाभ होगा। अतिरिक्त आय के स्रोत खुलेंगे। व्यापार में लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक समझौते होंगे और व्यापारिक साझेदारी लाभदायक साबित होगी। नए बाजारों में प्रवेश करने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा, नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट जातकों के करियर में उछाल आएगा, परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन शांत रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

व्यापार में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक सौदे होने से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और वेतन वृद्धि भी हो सकती है। व्यापार में विस्तार के लिए यात्राएं सफल रहेंगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे और लाभदायक सौदे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर होंगी।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola