हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर का पंखा बरसाएगा पैसा! जानिए किस राशि के लोगों को खरीदना चाहिए कौन-से रंग का Fan?

Lucky Fan Colours: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के अपने-अपने रंग होते हैं। राशियों के रंग से जुड़ी वस्तुएं जीवन में सौभाग्य और समृद्धि को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इस ज्योतिष सिद्धांत के मुताबिक, आपकी राशि के रंग के अनुसार पंखे आपके गुडलक को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

Lucky Fan Colours: अपनी राशियों के अनुसार पंखे का रंग चुनना न केवल दिलचस्प हो सकता है, बल्कि इसमें आप अपने गुडलक के साथ पसर्नल फीलिंग या टच को भी शामिल कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि के स्वामी ग्रह के रंग निर्धारित किए गए हैं। अपनी राशि स्वामी के प्रिय रंग के पंखे खरीदकर आप इस ज्योतिषीय उपाय से घर की खूबसूरती के साथ अपने सौभाग्य और समृद्धि को भी एक गति दे सकते हैं। आइए जानते किस राशि के व्यक्ति के लिए किस रंग का फैन लेना उनके लिए लकी साबित हो सकता है।

पखे का रंग और आपका गुडलक

मेष (Aries): मेष राशि के व्यक्तियों को मंगल ग्रह से सबंधित रंग यानी लाल रंग के पंखे लेने से धन लाभ और स्वास्थ्य लाभ दोनों हो सकते हैं। आपके लिए गहरा नारंगी लाल रंग भी उपयुक्त है। ये रंग स्वभाव ऊर्जा और उत्साह को भी बढ़ावा देते हैं।

वृषभ (Taurus): सफेद, ऑफ व्हाईट, हल्का पीला, हल्का लाल, हल्का गुलाबी रंग वृषभ राशि के लिए सबसे अच्छा होगा। ये रंग सौम्यता और ऐश्वर्य दोनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें, वृषभ राशि के ऊपर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा होती है, जिन्हें ये रंग बहुत प्रिय हैं।

विज्ञापन

मिथुन (Gemini): हरा, मेहंदी हरा और नीले रंग के पंखे मिथुन राशि की आर्थिक उन्नति के लिए बेस्ट हो सकते हैं, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी ग्रह बुध के ये प्रिय रंग हैं।

सिंह (Leo): इस राशि के स्वामी सूर्य हैं, जिनके लिए सुनहरा, पीला या नारंगी रंग सबसे अच्छा रहेगा। ये रंग आपके धन अर्जन सहित हर काम के लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

कन्या (Virgo): हरा और नीला रंग व्यवस्था, व्यावहारिकता और धन बचत की प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हैं। बुध ग्रह की इस राशि के जातकों को यह कलर काफी सूट कर सकता है।

तुला (Libra): सफेद, हल्का पीला या हल्का गुलाबी रंग के पंखे तुला राशि के लिए व्यक्तियों के लिए शुभ साबित हो सकते हैं। ये रंग उनकी जिंदगी में संतुलन और सद्भाव को भी बढ़ावा दे सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं, जिनके लिए लाल, मैरून, मेहंदी लाल रंग के पंखे अधिक उपयुक्त होते हैं। ये रंग काम में जुनून और तेजी से आगे बढ़ने में सहायता करते हैं, जाहिर है कि इन गुणों से आप अच्छा-खासा धन हासिल कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius): आप गुरु ग्रह बृहस्पति की राशि के जातक हैं, आपको केसरिया, पीला, हल्के लाल रंग के पंखे लेने पर विचार करना चाहिए। ये आपकी समृद्धि में मददगार बन सकते हैं।

विज्ञापन

मकर (Capricorn): भूरा, काला या गहरा नीला रंग आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। ये रंग आपको महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी से आगे बढ़ते हुए धन अर्जित करने में सहायक हो सकते हैं। बता दें, आप शनि की मूल त्रिकोण राशि के जातक हैं, जिन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है।

कुंभ (Aquarius): कुंभ शनि की राशि है। इस राशि के जातकों नीला, काला, ग्रे (Gray) आदि रंग के पंखे शुभ सिद्ध हो सकते हैं। साथ ही ये आपमें क्रिएटिविटी को भी बढ़ावा दे सकते हैं।

विज्ञापन

मीन (Pisces): यदि आप मीन राशि के व्यक्ति हैं, तो आपके लिए नारंगी, गहरा पीला और सुनहरा काफी उपयुक्त हो सकता है, क्योंकि इस ग्रह के स्वामी बृहस्पति हैं, जो कि स्वयं धन के दाता हैं।

ये भी पढ़ें: शमी पौधे का सूखना नहीं है अच्छा संकेत, जल्द करें ये उपाय, वरना…

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 7 गुडलक फेंगशुई आइटम कर देंगे मालामाल, करियर-व्यापार में होगी तरक्की

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola