हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Personality Traits: मतलब के यार होते हैं 4 इन राशियों के लोग, काम निकलते ही गिरगिट की तरह बदल लेते हैं रंग

Zodiac Personality Traits: हर कोई कभी न कभी ऐसे लोगों से मिले होंगे, जो काम निकलते ही रंग बदल लेते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 राशियों के लोग जरूरत पड़ने पर ऐसा रवैया अपना सकते हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी है, जो मतलब की यारी में आगे है?

विज्ञापन
काम बनते ही रंग बदलने वाली 4 राशियों से सावधान रहना जरूरी है। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Zodiac Personality Traits: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है? कोई कल तक आपका सबसे खास दोस्त था. हर बात में आपके साथ खड़ा था. लेकिन जैसे ही उसका काम निकला, उसका रवैया ही बदल गया. ऐसे लोग मुसीबत में बड़े अपने लगते हैं. जरूरत खत्म होते ही पहचानने से भी कतराते हैं. ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के मुताबिक, कुछ राशियों के लोगों में ऐसा व्यवहार ज्यादा देखने को मिल सकता है. ये लोग रिश्तों में अपने फायदे को ज्यादा तवज्जो दे सकते हैं. आइए जानते हैं, ऐसी 4 राशियों के बारे में, जो काम निकलते ही गिरगिट की तरह रंग बदल लेते हैं.

मिथुन राशि: पल में बदल सकता है मूड

मिथुन राशि के लोग काफी सोशल और स्मार्ट होते हैं. ये नए लोगों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं. लेकिन, इनका मूड भी जल्दी बदल सकता है. आज किसी के साथ खूब बॉन्डिंग होगी, तो कल किसी और के साथ नजर आएंगे. जरूरत के हिसाब से अपना रवैया बदलने की आदत होती है. इसी वजह से इनके करीबी कभी-कभी कन्फ्यूज हो जाते हैं. हालांकि हर मिथुन ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है.

यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: छिपाकर रखते हैं दिल की बात

वृश्चिक राशि के लोग अपनी बातें आसानी से शेयर नहीं करते हैं. ये सामने वाले को जल्दी अपने दिल की बात नहीं बताते हैं. जरूरत पड़ने पर काफी मीठे और केयरिंग बन सकते हैं. लेकिन मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. काम निकलने के बाद दूरी बना लेना इनके बिहेव का हिस्सा होता है. ऐसे में इनके साथ रिलेशनशिप में क्लियर कम्युनिकेशन जरूरी होता है.

मीन राशि: इमोशनल होकर भी बदल लेते हैं रास्ता

मीन राशि के लोग दिल से काफी इमोशनल होते हैं. दूसरों की फीलिंग्स जल्दी समझ लेते हैं. लेकिन जरूरत पड़ने पर ये अपना फायदा भी देख सकते हैं. जब इन्हें मदद चाहिए होती है, तो काफी अपनापन दिखाते हैं. काम पूरा होने के बाद इनका अटेंशन कम हो सकता है. लव रिलेशन या दोस्ती में अक्सर इससे गलतफहमी पैदा होती है. इसलिए कहा जाता है कि सिर्फ मीठी बातों पर भरोसा करने से बचें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Astrology Zodiac Prediction: बदला लेने में नंबर एक हैं इन 5 राशियों के लोग, सालों बाद भी नहीं भूलते अपना अपमान

सिंह राशि: जहां फायदा, वहां फोकस

सिंह राशि के लोगों को सम्मान और अटेंशन पसंद होता है. ये अपनी इमेज को लेकर काफी सीरियस रहते हैं. जब किसी रिश्ते में उन्हें वैल्यू मिलती है, तो खूब इन्वेस्ट करते हैं. लेकिन फायदा खत्म होने पर दूरी बना सकते हैं. अपनी जरूरतों को प्राथमिकता देना इनकी आदत हो सकती है. इनके साथ पार्टनर या दोस्त के साथ रिश्ता निभाते समय भी अलर्ट रहना चाहिए.

विज्ञापन

मतलबी लोगों को कैसे पहचानें?

ऐसे लोगों को पहचानना मुश्किल नहीं है. बस उनका पैटर्न देखिए. क्या वे सिर्फ काम पड़ने पर आपको याद करते हैं? क्या काम निकलते ही फोन और मैसेज बंद हो जाते हैं? क्या आपकी जरूरत के समय उनके पास हमेशा कोई बहाना होता है? अगर जवाब बार-बार हां है, तो थोड़ा अलर्ट रहिए. सच्ची दोस्ती में सिर्फ फायदा नहीं देखा जाता. रिलेशनशिप में भी रिस्पेक्ट और भरोसा दोनों जरूरी हैं. किसी के साथ सिर्फ इसलिए जुड़े न रहें, क्योंकि वह जरूरत के समय बहुत मीठा बन जाता है.

यह भी पढ़ें: Nimbu Mirchi: घर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्ची कब लगाएं? जानें सही दिन, समय, उतारने और फेंकने का तरीका

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola