हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Personality Traits: आपकी राशि की 'डार्क साइड' क्या है? जानें हर Zodiac Sign का छिपा सबसे खतरनाक सच

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का एक अच्छा और एक डार्क साइड होता है, जो राशियों के स्वभाव और रिश्तों को गहराई से प्रभावित करती हैं. जानिए किस राशि का कौन-सा छिपा सच रिश्तों में दरार ला सकता है?

विज्ञापन

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पर्सनैलिटी और नेचर पर सबसे अधिक राशि का असर होता है. लेकिन हम अक्सर राशियों का अच्छा पक्ष ही पढ़ते हैं कि कौन सबसे दयालु है, इंटेलीजेंट है, दानी है, रोमांटिक है आदि-आदि. लेकिन हर राशि का एक ‘डार्क साइड’ भी होता है. इसके बारे में कम लोग ही जानते हैं. आइए जानिए आपकी राशि और आपके चाहने वालों की राशि का डार्क साइड क्या है, जो रिश्तों में दरार तक ला सकता है?

राशियों का डार्क साइड

मेष राशि (Aries):

मेष राशि के लोग काफी इम्पल्सिव यानी आवेगी होते हैं. इन्हें गुस्सा बहुत आता है और तब ये बिना सोचे-समझे ऐसे कठोर कदम उठा लेते हैं, जिससे दूसरों को गहरी चोट पहुंचती है.

वृषभ राशि (Taurus):

वृषभ राशि का डार्क साइड यह है कि ये लोग काफी जिद्दी किस्म के होते हैं. जब ये जिद पर अड़ जाते हैं, तो आसानी से नहीं मानते हैं. साथ ही ये बदले की आग वर्षों तक जलाए रखते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini):

मिथुन राशि के लोगों के बारें में ज्योतिष शास्त्र कहता है कि ये लोग कब ये अपनी बात से पलट जाएं और आपकी पीठ पीछे क्या बोल दें, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 3 राशि वालों की मौजूदगी में लोगों को महसूस होती है शांति, जानें ज्योतिष कारण

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer):

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के लोग अक्सर दूसरों का भावनात्मक दोहन करने में माहिर होते हैं. यह देखा गया है कि हालात बिगड़ने पर ये खुद पीड़ित दिखाते हैं, इल्जाम दूसरों पर लगा देते हैं.

सिंह राशि (Leo):

इस राशि के लोग अक्सर अहंकारी और दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचने के भूखे होते हैं. जब इन्हें उतनी अच्छी अटेंशन या बढ़िया तारीफ नहीं मिलती है, तो तो ड्रामा करने में पीछे नहीं हटते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo):

कन्या राशि एक लोग अति-आलोचनात्मक स्वभाव के होते हैं. इन्हें दूसरों की कमियाँ निकालने में मजा आता है, लेकिन ये अति कर देते हैं कि सामने वाले का आत्मविश्वास पूरी तरह डगमगा जाता है.

तुला राशि (Libra):

तुला राशि के लोग बहुत चालाक माने जाते हैं, लेकिन ये जल्दी कोई निर्णय नहीं ले पाते है. वहीं, सच को छिपाना या स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए ये कूटनीति का सहारा लेते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio):

वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी और खतरनाक हद तक बदला लेने में यकीन रखते हैं. ये कभी माफ नहीं करते और बदला लेने के लिए वर्षों इंतजार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Lost Things Astrology: इस ग्रह के कारण बार-बार चीजें होती हैं गुम या चोरी, जानें रोकने के ज्योतिष उपाय

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius):

इस राशि के लोग बेहद क्रूर और गैर-जिम्मेदार भी हो सकते हैं. यह देखा गया है कि ये सच बोलने के नाम पर इतनी चुभने वाली बातें कह देते हैं कि सामने वाले का दिल टूट जाता है.

मकर राशि (Capricorn):

मकर राशि के लोग बहुत कठोर और सत्तावादी हो सकते हैं. ये अपना काम निकालने के लिए दूसरों की कोई परवाह नहीं करते और निर्दयता से उन्हें अपने रास्ते से हटा देते हैं.

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius):

इस राशि के लोग इमोशनली पूरी तरह अलग-थलग और थोड़े क्रूर होते हैं. जरूरत पड़ने पर अचानक ऐसा व्यवहार कर सकते हैं जैसे आप उनके जीवन में कभी थे ही नहीं.

मीन राशि (Pisces):

मीन राशि की डार्क साइड यह है ये वास्तविकता से भागते हैं और भ्रम को सच मानते हैं. ये असहज स्थितियों में सच्चाई से दूर होकर झूठ का सहारा ले लेते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Unknown Vedic Gods: दुल्हनों को सुरक्षित घर पहुंचाते हैं ये देवता, खोई चीज पाने के लिए की होती है पूजा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola