Zodiac Money Habits: आपकी आदत क्या है? सैलरी आते ही सब खर्च देते हैं या पैसे-पैसे का हिसाब रखते हैं? यह तो आप ही अच्छे से जानते होंगे. लेकिन, आप ये नहीं जानते होंगे कि ऐसा होता क्यों है कि कुछ लोग पैसा को पकड़ लेते हैं, तो कुछ हाथ खाली कर लेते हैं? इसका एक बढ़िया उत्तर ज्योतिष शास्त्र देता है कि कुछ राशियां पैसे के बदनाम हैं, तो कुछ बचत के लिए माहिर हैं. आइए जानते हैं, आपकी राशि क्या कहती है, आप खर्चीले या किफायती या फिर कंजूस?
पैसे उड़ाने वाली राशियां
सिंह राशि – शाही खर्चे
सिंह राशि के लोगों में एक शाही अंदाज होता है. ये राजाओं जैसी जिंदगी पसंद करते हैं. यही कारण है कि ब्रांडेड कपड़े, महंगे होटल-रेस्तरां, टूर, पार्टी, ये सब इनको खूब चाहिए. इस राशि के लोग खुशी और मस्ती के लिए पैसे को उड़ाने में संकोच नहीं करते हैं.
मीन राशि – भावुक खर्चीले
दिल का साफ होना वाकई में अच्छी बात है, लेकिन जब यही जेब की सफाई करवा देती है, तब समझ में आता है कि इस नेचर के साइड इफेक्ट क्या है? दरअसल, दूसरों की मदद में या अपने शौक, जैसे- संगीत, पेंटिंग, सजावट आदि पर हद से अधिक खर्च कर देते हैं.
तुला राशि – स्टाइल पर दम
तुला राशि के लोग ट्रेंड को फॉलो करने वाले होते हैं. और बस, सारे खर्च की वजह यही है, जिसे ये लोग जस्टीफाई भी करते हैं. लेटेस्ट फोन, ट्रेंडी कपड़े, नए गैजेट्स, इनको हर हाल में चाहिए. बस यही पर इनकी हाथ खाली हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
पैसा बचाने वाली राशियां
मकर राशि – अनुशासित बचतकर्ता
मकर राशि के लोग ‘डिसिप्लिन्ड सेवर’ होते हैं. ये वाकई में बेहद अनुशासित होते हैं, क्योंकि ये लोग फ्यूचर को लेकर बहुत कॉन्शस होते हैं. इसलिए ये फिजूलखर्ची से कोसों दूर और हर महीने एक निश्चित राशि बचाने की आदत डालते हैं.
कन्या राशि – गणितज्ञ वाली सोच
बुध की स्वामित्व वाली ये राशि हर चीज में गणित और हिसाब घुसेड़ देती हैं, जो पैसे पर सबसे अधिक लागू होता है. ये वही लोग होते है, जो कोई भी पर्चेज करने से पहले दर्जन भर वेबसाइटों पर कीमत तुलना करते हैं, बिना बचत किये कोई चीज नहीं लेते हैं.
वृषभ – बुद्धिमान खर्चकर्ता
वृषभ राशि के लोगों को स्थिर और आरामदायक जिंदगी चाहिए, लेकिन हर कीमत पर नहीं, मनमानी तो बिल्कुल नहीं. ये खर्च से पहले सही से योजना बनाते हैं, रिसर्च करते हैं और फिर लेते हैं. इन पैसा उड़ाने से अधिक जमीन, मकान, सोना आदि में निवेश करते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
5 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines