Zodiac Signs: गुरु-शुक्र के शतांक योग से पलटेगा इन 5 राशियों का भाग्य, बनेंगे धन प्राप्ति के नए स्रोत!

Zodiac Sings: 20 फरवरी, 2025 को गुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह एक शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसे शतांक योग कहते हैं। अंग्रेजी में इसे सेनटाइल कॉम्बिनेशन कहते हैं। आइए जानते हैं, गुरु-शुक्र के शतांक योग का क्या महत्व है और इस योग का राशियों पर क्या असर पड़ेगा?

guru-shukra-shatank-yoga

Zodiac Sings: बृहस्पतिवार 20 फरवरी, 2025 को सुबह में 07:47 बजे से गुरु और शुक्र ग्रह एक विशेष कोणीय स्थिति में रहेंगे, जिसे शतांक योग कहते हैं। यह एक शुभ योग है, जो तब बनता है जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 100 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं। बहुत से लोग इस योग को शतमक और शतांश योग भी कहते हैं। अंग्रेजी में इसे सेनटाइल कॉम्बिनेशन या 100° कॉम्बिनेशन (Centile Combination or 100° Combination) कहते हैं। आइए जानते हैं, गुरु-शुक्र के शतांक योग का क्या महत्व है और इस योग का राशियों पर क्या असर पड़ेगा?

विज्ञापन

गुरु-शुक्र के शतांक योग का ज्योतिष महत्व

देवगुरु बृहस्पति और शुक्र का 100° का कोणीय संबंध यानी शतांक योग ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण और शुभ योग माना गया है। यह योग दोनों ग्रहों के सकारात्मक प्रभावों को बढ़ाता है और जातक यानी व्यक्ति के जीवन में विशेष लाभ प्रदान करता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, धर्म, आध्यात्मिकता, विवाह, संतान, समृद्धि और सौभाग्य का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माना गया है, वहीं शुक्र को सुख, सौंदर्य, प्रेम, आकर्षक, कला, धन, वैवाहिक जीवन के सुख और भोग=विलासिता का कारक माना गया है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को धन, समृद्धि, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, यह योग व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है और उसे आत्मविश्वास और सफलता प्रदान करता है।

विज्ञापन

गुरु-शुक्र के शतांक योग का राशियों पर असर

देवगुरु बृहस्पति और असुराचार्य शुक्र का शतांक योग एक अत्यंत शुभ और लाभकारी योग है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह योग विशेष रूप से 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ और विशेष फलदायक होगा। इन 4 राशियों के जातकों को धन, समृद्धि, सफलता और सौभाग्य के नए अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

गुरु और शुक्र का शतांक योग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ होगा। यह योग धन प्राप्ति के नए स्रोत खोलेगा और करियर में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा। व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक लाभ होगा। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। करियर में सफलता और प्रमोशन के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए उत्तम समय है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से लाभदायक होगा, क्योंकि शुक्र इस राशि का स्वामी है। इस योग से जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। संपत्ति और धन के मामलों में लाभ होगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रेम और विवाहित जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। कला और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। अपने कौशल को निखारें और नए अवसरों का लाभ उठाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति लाएगा। गुरु और शुक्र का संयोग उन्हें आत्मविश्वास और साहस प्रदान करेगा। पारिवारिक स्रोतों से धन लाभ होगा। संयुक्त व्यापार में सफलता मिलेगी। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और उन्हें पूरा करने में सफलता मिलेगी। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध मजबूत करें। नए लक्ष्य बनाएं।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से शुभ होगा, क्योंकि शुक्र इस राशि के स्वामी हैं। यह योग उन्हें सौभाग्य और समृद्धि प्रदान करेगा। व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक लाभ होगा। नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम और विवाहित जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने कौशल को निखारें और नए अवसरों का लाभ उठाएं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग बहुत ही शुभ होगा, क्योंकि गुरु इस राशि का स्वामी है। यह योग उन्हें आध्यात्मिक और भौतिक दोनों प्रकार के लाभ प्रदान करेगा। निवेश और व्यापार में लाभ होगा। विदेशी सौदों से लाभ मिलेगा। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और नई योजनाएं बनाएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या अश्लील विडियो प्रसारित करने के लिए यू-ट्यूब पर भी एक्शन होना चाहिए?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ