Finacial Weekly Horoscope: नौकरी, व्यापार और आर्थिक स्थिति के मामले में 12 राशयों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल और भाग्यफल

Weekly Horoscope 3 January to 9 January 2025: नौकरी, व्यापार और आर्थिक स्थिति के मामले में 12 राशियों के लिए पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? मेष से मीन राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह क्या भाग्यफल है? आइए जानते हैं।

Finacial Weekly Horoscope

साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 3 January to 9 January 2025: साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से 12 राशियां जान सकती है कि उनके लिए 3 जनवरी से 9 जनवरी तक पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट ने नौकरी, व्यापार और आर्थिक स्थिति से संबंधित राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया है। मेष से मीन राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह कामकाज के मामले में कैसा रहेगा? भाग्यफल में कौन सा अंक शुभ रहेगा? आइए साप्ताहिक राशिफल और भाग्यफल जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

नौकरी/व्यापार: करियर-कारोबार कोआगे बढ़ाने के बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। मनचाही सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत और पूरे मन से प्रयास करना पड़ेगा।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: इस सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण बनी रहेगी। आर्थिक लेन-देन में अकारण वादविवाद हो सकता है। जमा पूंजी धन अकारण व्यर्थ कार्य पर खर्च करना पड़ सकता है।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

विज्ञापन

वृषभ राशि

नौकरी/व्यापार: फिल्म, फैशन वर्ल्ड, ग्राफिक्स व वेब डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में भी हाथ आजमा सकते हैं।

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम रहेंगे।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

मिथुन राशि

नौकरी/व्यापार: आपके प्रमोशन के भी आसार हैं। आपको नई नौकरी मिलने के भी आसार हैं। ऑफिस हो या घर अपने व्यवहार व वाणी में विनम्रता रखें।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: पैसे कमाने के नए अवसर भी मिलेंगे। किसी भी तरह का कोई मौका अपने हाथ से जाने नहीं दें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

विज्ञापन

कर्क राशि

नौकरी/व्यापार: पेंटिंग, फाइन आर्ट, वाटर एंड इरिगेशन, बॉटनी आदि सेक्टर्स में आप काम बड़ी आसानी से पा सकते हैं। आपको विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं। बिजनेस रफ्तार पकेड़गा।

धन/आर्थिक स्थिति: नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

सिंह राशि

नौकरी/व्यापार: बिजनेस में बड़े डिसीजन या नई प्लानिंग करें। सफलता ज़रूर मिलेगी। विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: अचानक से कोई उपहार मिलेगा, जो खुशी को दोगुना कर देगा। नवीन संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे।

भाग्यफल: 10 में से 9 अंक

विज्ञापन

कन्या राशि

नौकरी/व्यापार: व्यापार में लाभ और नौकरी में पदोन्नति के साथ आपको अपने वर्कप्लेस में उपलब्धियां पाने के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है।

धन/आर्थिक स्थिति: सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो यह कामना पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

तुला राशि

नौकरी/व्यापार: कारोबारी दशा ठीक-ठाक, सफलता साथ देगी, तेज-प्रभाव बना रहेगा।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

नौकरी/व्यापार: मेडिकल, मशीनरी आदि से जुड़े काम भी आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगो के लिए यह समय अच्छा ही रहेगा। सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों से लाभ होगा।

धन/आर्थिक स्थिति: निवेश करने से पहले किसी की राय जरूर लें। पैसों को लेकर स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

धनु राशि

नौकरी/व्यापार: अपने बिज़नेस में आपको बड़े बिजनेसपर्सन्स और डेवल्पर्स से मिलने के मौके भी मिल सकते हैं जो आपके काम में आपकी मदद भी कर सकेंगे।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: लेन-देन से संबंधित मामला अपनी देख-रेख में करवाएं। सप्ताह के आरंभ में आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा।

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

विज्ञापन

मकर राशि

नौकरी/व्यापार: करियर में स्थिति बेहतर होगी। व्यवसाय करने वाले लोगों को इस समय मनचाहा लाभ होगा। बाजार में फंसा पैसा अचानक से निकल आएगा। सत्ता सरकार से जुड़े मामलों में भी लाभ होंगे।

धन/आर्थिक स्थिति: धन लाभ के लिए अच्छा. बाजार में फंसा पैसा अचानक से निकल आएगा।

विज्ञापन

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

कुंभ राशि

नौकरी/व्यापार: काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं करने का प्रयास करें। गुप्त शत्रुओं से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी। छवि को खराब करने का प्रयास भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: विदेशी या विदेशी परिजनों से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को रोजगार मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

विज्ञापन

मीन राशि

नौकरी/व्यापार: नौकरी करने वालों के लिए शुभ। ऑफिस में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल साबित होंगे। आपके प्रमोशन के भी आसार बनते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

धन/आर्थिक स्थिति: सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। अगर लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस माह यह कामना पूरी हो सकती है।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ