Weekly Horoscope 27 January to 02 February 2025: अगर आप एक नौकरीपेशा हैं या व्यापार करते हैं या फिर अन्य कोई काम करते हैं और जानना चाहते हैं कि 27 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक ये पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? तो इसके बारे में अपनी राशि अनुसार साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट ने 12 राशियों के लिए 27 जनवरी से 2 फरवरी तक का पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? इसके बारे में जानकारी दी है। इस पूरे सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? सप्ताह की कौन सी तारीख शुभ रहेगी और भाग्यफल कौन सा शुभ रहेगा? आइए 27 जनवरी से 2 फरवरी के साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं।
मेष राशि
नौकरी/व्यापार: टीचिंग, कोचिंग, टूरिज्म कंसल्टेंसी, केटरिंग का काम करने वालों को लाभ मिलेगा। व्यापार-कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग-प्लानिंग भी फलदायी रहेगी।
धन/आर्थिक स्थिति: आप कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी प्लानिंग भी फलदायक रहेगी।
वृषभ राशि
नौकरी/व्यापार: कारोबारी कोशिशें अच्छा रिजल्ट देंगी। नौकरी वालों के लिए आगे का समय बेहतरीन रहने वाला होगा।
धन/आर्थिक स्थिति: जल्दबाजी में कोई काम फाइनल न करें।
मिथुन राशि
नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में पद के साथ-साथ काम का भार भी बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग थोड़ा सा सावधान रहें।
धन/आर्थिक स्थिति: किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें।
कर्क राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी कर रहे लोगों की अधिकारियों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है।
धन/आर्थिक स्थिति: फालतू के खर्चे करने से परहेज करें नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगाएगी।
सिंह राशि
नौकरी/व्यापार: प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग जॉब को बदलने के लिए सोच-विचार करेंगे। व्यापार की तरक्की को देखकर मन को खुशी होगी।
धन/आर्थिक स्थिति: आपके द्वारा किये गए खर्चे कमर तोड़ सकते हैं।
कन्या राशि
नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर चल रही परेशानी हल होने से राहत मिलेगी।
धन/आर्थिक स्थिति: जमीन-जायदाद में निवेश करने के लिए बहुत ही अच्छा है।
तुला राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है।
धन/आर्थिक स्थिति: आय के बहुत से स्रोत बनेंगे।
वृश्चिक राशि
नौकरी/व्यापार: मेहनत का परिणाम बहुत ही जल्द मिलेगा। जो लोग नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए अत्यंत ही अच्छा है।
धन/आर्थिक स्थिति: व्यापार करने वालों को बहुत से ऑर्डर मिलने की संभावना है।
धनु राशि
नौकरी/व्यापार: धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वालाहै। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बहुत बड़ी डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज से अपने सीनियर को प्रभावित करेंगे।
धन/आर्थिक स्थिति: कोई नया काम करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।
मकर राशि
नौकरी/व्यापार: शुभ और लाभदायक रहने वाला है। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
धन/आर्थिक स्थिति: किसी के पास पैसा अटका हुआ है तो वो भी वापिस मिल सकता है।
कुंभ राशि
नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में साझेदारी से किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलेगा।
धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े किसी विवाद के हल हो जाने पर राहत की सांस लेंगे।
मीन राशि
नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रेहगा। सारे काम आपके मन के मुताबिक ही होंगे। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश किया है तो वहां से धन प्राप्त होने की सम्भावना है।
धन/आर्थिक स्थिति: प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा चल रहा है, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।