---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Weekly Horoscope: 26 अगस्त से 1 सितंबर तक कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह; जानें साप्ताहिक राशिफल, शुभ अंक, तिथि और उपाय

Weekly Horoscope 26 August to 1 September 2024: 12 राशियों के लिए अगस्त के आखिरी दिन और सितंबर के शुरुआती दिन कैसे रहेंगे? आइए इनके बारे में साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं। आइए 26 अगस्त से 1 सितंबर तक का ये पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Weekly Horoscope 26 August to 1 September 2024: इस बार 26 अगस्त सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी है। ये सप्ताह खास पर्व के साथ शुरू हो रहा है। 12 राशियों के लिए 26 अगस्त से 1 सितंबर तक का पूरा सप्ताह कैसा रहेगा और कौन से उपाय सभी राशियों के लिए अपनाने लाभकारी रहेंगे? इनके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट द्वारा साप्ताहिक राशिफल से जानकारी दी गई है। 26 अगस्त से 1 सितंबर 2024 के राशिफल में नौकरी, व्यापार, पारिवारिक, दांपत्य जीवन, धन और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी और कौन सी तिथि और अंक शुभ रहेंगे? इस बारे में भी बताया गया है, आइए साप्ताहिक राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

नौकरी/व्यापार: अपने मेहनत के दम पर बड़ी से बड़ी डील को पक्की कर लेंगे। जो लोग बैंक में जॉब कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिलने के चांस हैं लेकिन अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर खटपट चलती रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दशा को सही करने के लिए जो भी करेंगे वो काम लाभदायक साबित होगा। कारोबारियों की डील पक्की होती हुई दिखाई देगी।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: जो शादीशुदा हैं उनके लिए समय बहुत ही शानदार रहेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह के उचित रिश्ते आएंगे, ये देखकर मन बहुत प्रसन्न रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: सेहत सही रहेगी लेकिन मानसिक परेशानियों से घिरे रहेंगे।

शुभ तारीख: 27, 1

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: लाल रंग के पुष्प वाले पौधों और वृक्षों को जल से सिंचित करें।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

नौकरी/व्यापार: सरकारी नौकरी वालों के लिए ये सप्ताह बहुत बेहतरीन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनके काम से काफी प्रभावित होंगे।

धन/आर्थिक स्थिति: धन से जुड़ी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन अगर नया व्यापार खोल रहे हैं तो उसके लिए लोन लेना पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: ये सप्ताह उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा जो लोग संतान की चाह रखते हैं। पार्टनर की तरक्की को सेलिब्रेट करेंगे।

स्वास्थ्य: शुगर वाले मरीज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें नहीं तो सेहत ज्यादा खराब हो जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ तारीख: 27, 29

उपाय: रविवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चार मुंह वाला दीया जलाएं

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

मिथुन राशि

नौकरी/व्यापार: जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। बिजनेस के काम से कहीं दूर जाना पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: चारों तरफ से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कर्जा चल रहा था तो वो भी उतरता हुआ दिखाई देगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: पार्टनर के साथ बेवजह का झगड़ा न करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में हैं उनके लिए ये साल बहुत सारी गुड न्यूज लेकर आएगा।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: तली-भुनी चीजों से जितना दूर हो सके उतना दूर रहे। नजला-जुकाम जैसे परेशानियां तंग कर सकती हैं।

शुभ तारीख: 26, 27

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां डालें और चींटियों चीनी डालें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

नौकरी/व्यापार: नई नौकरी ढूंढे बिना पुरानी नौकरी को न छोड़ें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। कारोबार की बात करें तो ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी।

---खबर नीचे जारी है---

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: अपने रिश्ते के लिए जो भी फैसला लेंगे वो भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा।

स्वास्थ्य: रक्त से जुड़ी कोई तकलीफ है तो दवाई और खान-पान को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ तारीख: 26, 27

उपाय: लाल गाय को रविवार के दिन दोपहर के समय दोनों हाथों में गेहूं भरकर खिलाएं।

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: घर-दुकान में सही रंगों से चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! 

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

नौकरी/व्यापार: मिडिया और टीचिंग के जातकों के लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा। बिजनेस कर रहे जातकों को बड़ी डील पक्की करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा बेहतर होती हुई दिखाई देगी। समाज व परिवार से खूब मान-सम्मान मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: अपनी फॅमिली को आगे बढ़ाने के लिए फैमिली प्लानिंग का विचार करेंगे। पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: बीपी से जुड़ी कोई समस्या है तो डॉक्टर से विचार-विमर्श जरूर करें।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ तारीख: 26, 28

उपाय: गेंहू, लाल कमल, मसूर दाल आदि का दान करें।

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

कन्या राशि

नौकरी/व्यापार: अगर जॉब को लेकर कुछ कन्फ्यूजन चल रही है तो उसके लिए किसी अनुभवी से सलाह लें। जिन लोगों ने करियर में नया कदम रखा है उनके लिए समय थोड़ा-बहुत परेशानियों से भरा रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: एक के बाद एक गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: शादीशुदा जातकों को थोड़ी बहुत परेशानियों एक सामना करना पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: बेवजह की भागदौड़ करने से बचें। ठंड के समय में यात्रा करने से परहेज करें।

शुभ तारीख: 26, 27

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: सूर्याष्टक का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

भाग्यफल 10 में से 7 अंक

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

नौकरी/व्यापार: शुरुआत में आगे बढ़ने के बहुत से अवसर मिलेंगे। सितारों का पक्ष आपकी तरफ रहेगा।

धन/आर्थिक स्थिति: धन से जुड़ी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और आय भी बढ़िया बनी रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: दोस्तों के साथ अपनी सुख-सुविधा के लिए शॉपिंग करने जाएंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

स्वास्थ्य: अगर कोई बीमारी परेशान कर रही है तो उससे छुटकारा भी मिल सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ तारीख: 27, 1

उपाय: मंदिर में गेहूं और गुड़ का दान करें.

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

वृश्चिक राशि

नौकरी/व्यापार: बात करें करियर की तो शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक फल मिलेगा। किसी नए कारोबार को शुरू करने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: धन का फ्लो बहुत बढ़िया बना रहेगा। किसी चीज को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके साथ अपने खर्चों पर भी थोड़ा नियंत्रण रखें।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: शादीशुदा जातक किसी विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: बाल झड़ने को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं।

शुभ तारीख : 26, 28

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: मंदिर में सवा मीटर लाल कपड़ा दान करें।

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

नौकरी/व्यापार: वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह बैठक आपके करियर योजना में बड़े बदलाव लाएगी, इसलिए अच्छी तरह तैयार रहें।

धन/आर्थिक स्थिति: धन का बढ़िया आगमन बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से भी ज्यादा बढ़िया हो जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: बेवजह की भावुकता रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है। रिश्तों को मजबूत करने के लिए इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा समय पार्टनर के साथ बिताएंगे।

स्वास्थ्य: हाथ-पैर में दर्द होने की सम्भावना है। घर के बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें, अन्यथा परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ तारीख: 27, 29

उपाय: एक तुलसी का पेड़ लगाएं और उसका पोषण करें.

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

ये भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये 5 अचूक उपाय; बरसेगा धन

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

नौकरी/व्यापार: नौकरी में बदलाव की संभावना है। पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना रहेगी।

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद ही शुभ रहने वाला है। आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: जिससे आप सच्चा प्यार करते हैं उससे शादी करने के कई अवसर हैं। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

स्वास्थ्य: आपको धूम्रपान या शराब पीने की बुरी आदत है तो ये खत्म होती हुई नजर आएगी।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ तारीख: 26, 1

उपाय: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

कुंभ राशि

नौकरी/व्यापार: करियर के लिहाज से आपके लिए बहुत बढ़िया है।  कार्यस्थल पर सभी मुद्दों को हल करने में सक्षम होंगे और सफल होंगे।

---खबर नीचे जारी है---

धन/आर्थिक स्थिति: लेन-देन करते समय सावधानी बरतें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: लव लाइफ में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से में थोड़ी सी लापरवाही परेशानी खड़ा कर सकता है।

शुभ तारीख: 28, 1

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: अपने बेडरूम की दक्षिण दिशा में गुलाब क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखें।

भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

नौकरी/व्यापार: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले या विदेश में काम की तलाश करने वालों को सफलता मिल सकती है।

धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से हफ्ते बेहद ही शुभ रहने वाला है।.

---खबर नीचे जारी है---

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: ससुराल पक्ष की तरफ से कोई ऐसी खबर सुनने को मिलेगी जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा।

स्वास्थ्य: सुबह की सैर और थोड़ा ध्यान करना फायदेमंद रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ तारीख: 27, 1

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करे। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

ये भी पढ़ें- Weekly Love Horoscope: 24 अगस्त से 30 अगस्त तक कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? 

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 24, 2024 02:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola