Kaalchakra Today: घर-दुकान में सही रंगों से चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! पंडित सुरेश पांडेय से जानें हर रंग का महत्व

Kaalchakra News24 Today: शास्त्रों में हर रंग के महत्व के बारे में बताया गया है, जिनका प्रभाव व्यक्ति की लव लाइफ, करियर और सेहत पर पड़ता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं किस जगह पर कौन-सा रंग करवाना शुभ होता है।

Kaalchakra News24 Today

जानें आपके लिए कौन-सा रंग है शुभ...

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: प्रत्येक रंग का व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। जहां कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने मात्र से व्यक्ति को अच्छा फील होता है और मानसिक शांति मिलती है। वहीं कुछ रंग नकारात्मकता को भी दर्शाते हैं। इसी वजह से कहा जाता है कि घर-दुकान में सही रंग करवाने से व्यक्ति को लाभ होता है। यदि आपके कमरे में सही रंग होता है और उस रंग से जुड़ी चीजें होती हैं, तो उससे आपके रिश्ते में मिठास बनी रही है। इसी तरह हर तरह के सामान की दुकान के लिए भी सहीं रंग होता है, जो ग्राहकों को अपनी तरफ खींचता है।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र में दुकान, घर और फैक्ट्री तक की दीवारों पर कौन-सा रंग करवाना चाहिए, इस बारे में बताया गया है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय स्टेशनरी की दुकान से लेकर बेडरूम के सही रंग के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

पूजा-पाठ के सामान की दुकान

वास्तु शास्त्र या अध्यात्म से जुड़ा आप कोई काम करते हैं, तो अपने काम वाली जगह की दीवारों पर आपको हल्का नीला या हल्का हरा रंग करवाना चाहिए। वहीं जो लोग पूजा-पाठ के सामान या पारंपरिक चीजों का काम करते हैं, उन्हें अपनी दुकान में स्लेटी, हल्का पीला या हल्का आसमानी रंग करवाना चाहिए।

विज्ञापन

स्टेशनरी की दुकान

स्टेशनरी की दुकान, बुक स्टोर, स्कूल, कॉलेज और लाइब्रेरी में हल्का पीला, हल्का भूरा, आसमानी या हल्का हरा रंग करवाना शुभ होता है। वहीं जिन लोगों की धातु के सामान की दुकान या फैक्ट्री है, उन्हें अपने काम वाली जगह पर पीला, क्रीम, सुनहरा या हल्का लाल रंग करवाना चाहिए।

खिलौने या किराने की दुकान

खिलौने या किराने की दुकान में आसमानी रंग करवाना सबसे अच्छा होता है। आसमानी के अलावा गुलाबी, सफेद या पीला रंग करवाना भी शुभ होता है।

विज्ञापन

फर्नीचर की दुकान

फर्नीचर की दुकान में हल्का पीला रंग करवाना शुभ होता है। इसके अलावा हल्का भूरा, क्रीम या हल्का हरा रंग भी फर्नीचर की दुकान में कर सकते हैं।

बेडरूम के लिए सही रंग

बेडरूम में हल्का आसमानी, गुलाबी, हल्का हरा और सफेद रंग करवाना शुभ होता है। लेकिन बेडरूम में लाल रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वहीं घर के गेस्ट रूम में सफेद रंग करवाना सबसे अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन

अन्य रंगों के महत्व के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ