---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Weekly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 12 February To 18 February 2024: साप्ताहिक राशिफल 12 राशियों के लिए बेहद शुभ है। यहां पढ़ें पूरे सप्ताह का राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

Weekly Horoscope (12 February To 18 February 2024): ग्रहों के गोचर के कारण माह फरवरी 2024 बेहद शुभ और लाभकारी रहने वाला है। आज से अगले सात दिनों तक सभी 12 राशियों का समय बेहद शुभ और लाभदायक रहेगा। मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए यह सप्ताह लाभकारी साबित होगा। आइए इस सप्ताह (5 से 11 फरवरी 2024) सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। इस सप्ताह आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए मंगलमय रहेगा। घरवालों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। साथ ही जो लोग कारोबार करना चाहते हैं उनको इस सप्ताह के अंत तक लाभ मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- कृष्ण भगवान को माखन- मिश्री का भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें- साल 2024 में होगी सूर्य और गुरु की युति, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रगति पर रहेगा। सप्ताह की शुरुआती में ही आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। जो लोग नया कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए सप्ताह के बीच का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन से आप कारोबार की नई शुरुआत कर सकते हैं। कार्य का परिणाम सप्ताह के अंत तक देखने को मिलेगा। लाभ होने की अधिक संभावना है। आप बिना किसी डर से कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

उपाय- शिव जाप माला का पाठ करें।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

यह सप्ताह मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस सप्ताह के अंत तक संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने संतान को पढ़ाने के लिए कहीं दूर भेज सकते हैं। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस सप्ताह में आपको कारोबार से संबंधित किसी भी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। साथ ही बड़े भाई का साथ मिलेगा। भाई का साथ मिलने से आपके कारोबार में विस्तार होगा। साथ ही मुनाफा के भी योग बनेंगे।

उपाय- गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

गणेश जी की कृपा से यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम होने की संभावना हो सकती है। जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। साथ ही खुशहाली भी रहेगी। घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है। जो लोग दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह थोड़ा कष्टदायक रहेगा। घरवालों की याद आ सकती है। साथ ही घर जाने का भी मन कर सकता है।

उपाय- पीली वस्तु का दान करें।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल सिद्ध होगा। जिन लोगों का काम रुका हुआ है वह सप्ताह के बीच तक पूरा हो सकता है। सप्ताह के शुरुआत में आप परिवार के साथ कहीं दूर यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, यह यात्रा धार्मिक स्थान पर भी हो सकता है। आपके लिए यह यात्रा मंगलमय रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। सप्ताह के अंत तक आप जो भी सोचते हैं, वह सब पूरा होने की संभावना है। इसलिए भगवान पर भरोसा बनाए रखें।

उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

गणेश जी की कृपा से यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए थोड़ा आक्रामक रहने वाला है। इसलिए आपको अपने पड़ोसियों से बचकर रहना होगा। किसी से बिना मतलब के बहस न करें। वरना हानि होने की संभावना हो सकती है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। तभी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। वरना बिना मतलब के किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

उपाय- हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, 18 मार्च तक 3 राशि के लोग काटेंगे चांदी

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सरकारी और निजी क्षेत्र में शुभ फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआती में ही आपको कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह के अंत तक आपको अच्छी कंपनी से नौकरी मिलने की संभावना है। नौकरी पाकर आप मन ही मन बेहद प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृश्चिक राशि

भगवान गणेश जी की कृपा से यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस सप्ताह में आपको पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग कारोबार करना चाहते हैं, उनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। कार्य के संबंध में विदेश जाने की प्लानिंग चल सकती है। यह यात्रा आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। आपके लिए बिजनेस में अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। साथ ही कारोबार में उन्नति देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार भी होगा।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु राशि

इस सप्ताह में धनु राशि वाले लोगों पर गणेश जी का आशीर्वाद बना रहेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह के शुरू में ही आपको किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। जिससे आगे के करियर में लाभ मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको किसी पार्टी में ज्वाइन करने का ऑफर मिल सकता है। साथ ही बड़े नेताओं का साथ मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुखद और अद्भुत पल लेकर आएगा। पूरे सप्ताह मन उत्साहित रहेगा। इस सप्ताह के मध्य में कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको अंदर से खुशी का अहसास होगा। दोस्तों के साथ किसी दूर स्थान पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। सप्ताह के अंत तक दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के साथ बीताएंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- संकटनाशक गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल सिद्धि होगा। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, जो विद्यार्थी बाहर जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस सप्ताह के मध्य तक आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। ज्योतिषीय के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक आपकी सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। जिससे मन परेशान रह सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

गणेश जी की कृपा से मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कारोबारी और व्यवसाय करने वालों के लिए भी शुभ है। इस सप्ताह के अंत तक आपको अचानक धन का लाभ हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम भी होने की संभावना हो सकती है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

यह भी पढ़ें- कन्या राशि में एक साल तक रहेंगे केतु ग्रह, इन राशियों को दिलाएंगे धन-लाभ

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 11, 2024 04:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola