Vivah Panchami: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथी को विवाह पंचमी पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान राम और सीता का विवाह हुआ था। इस कारण इसे अत्यधिक पवित्र माना गया है। ज्योतिष के अनुसार विवाह पंचमी धार्मिक व शुभ कार्यों को करने के लिए अत्यन्त उत्तम दिन है। इस दिन कई अबूझ मुहूर्त (सावे) भी होते हैं जिनमें शुभ कार्य करने के लिए किसी से पूछने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इस बार विवाह पंचमी 28 नवंबर (सोमवार) को आ रही है।
ज्योतिषियों के अनुसार विवाह पंचमी को भगवान राम एवं जानकी के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों में भगवान राम व माता सीता का पूजन किया जाता है, रामचरितमानस का पाठ किया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान राम और सीता को एक आदर्श जोड़ी माना गया है। यही कारण है कि घर के बड़े-बुजुर्ग नवविवाहितों को राम-सीता की तरह जोड़ी बनाए रखने का आशीर्वाद देते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जो आपके दाम्पत्य जीवन को मधुर बना देंगे।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: भूल कर भी किसी से उधार न लें ये 4 चीजें, वरना बर्बाद हो जाएंगे
अच्छे दाम्पत्य जीवन के लिए विवाह पंचमी पर करें ये उपाय (Vivah Panchami ke upay)
कई बार किन्हीं कारणों से वैवाहिक जीवन में तनाव, निराशा और दुख आ जाता है। ऐसी स्थिति में विवाह पंचमी के दिन तुलसीदास कृत रामचरितमानस में वर्णित राम-सीता विवाह प्रसंग का सस्वर पाठ करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार विवाहित लोगों को इस दिन राम मंदिर में जाना चाहिए और वहां पर भगवान राम तथा सीता की पूजा करनी चाहिए। उन्हें पुष्प, माला, धूप, दीपक, वस्त्र आदि अर्पित करने चाहिए और रामचरितमानस की आरती करनी चाहिए। इससे भी वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ता है।
यह भी पढ़ेंः Long Ke Totke: हर बिगड़ा काम बना देगा लौंग का यह उपाय, मंगलवार को ऐसे करें टोटका
मनचाहा जीवनसाथी पाने हेतु ज्योतिष के उपाय
यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं अथवा आपको योग्य जीवनसाथी नहीं मिल रहा है तो यह उपाय कर सकते हैं। इस उपाय में विवाह पंचमी के दिन सुहाग की सामग्री (यथा सिंदूर, मेहंदी, हल्दी, चूड़ी, वस्त्र, आदि) को मां सीता के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद उनसे मनचाहा जीवनसाथी देने की प्रार्थना करें। विवाह पंचमी के अगले दिन ये सारी सामग्री किसी सुहागन स्क्षी को दे देवें। इस उपाय से जल्दी ही योग्य और मनपसंद जीवनसाथी मिलता है।
विवाह में आ रही रुकावट दूर करने के लिए
यदि किसी लड़के या लड़की का विवाह नहीं हो पा रहा है तो यह उपाय अत्यन्त उपयोगी है। इस उपाय में विवाह पंचमी के दिन किसी मंदिर में राम-जानकी विवाह करवाना चाहिए। उसी समय किसी गरीब कन्या के विवाह में मदद करने की भी संकल्प लें। यह उपाय विवाह के मार्ग में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर जल्दी विवाह करवाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
29 mins agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
23 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines