हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vivah Muhurat 2024 : आज से बजने लगेंगी शहनाई, पढ़ें साल 2024 के शुभ लग्न मुहूर्त

Vivah Muhurat 2024 : एक महीने के बाद अब 16 जनवरी को शादी- विवाह समेत सभी शुभ कार्यो पर लगा ब्रेक हट गया है। आज से अब फिर शहनाईयों की गूंज सुनाई देगी और सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

विज्ञापन
शुभ विवाह मुहूर्त 2024

Vivah Muhurat 2024 : 15 जनवरी को मकर राशि में सूर्य के गोचर के साथ ही खरमास का समापन हो गया है और आज 16 जनवरी से सभी शुभ और मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। खरमास में किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों को नहीं किया जाता है।

इस दौरान सगाई, शादी-विवाह और मुंडन के साथ ही नामकरण, गृह प्रवेश आदि कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं अब आज मंगलवार से शहनाईयों की गूंज भी आपको चारों ओर सुनाई देने लग जाएगी। तो आइए जानते हैं साल 2024 में किस मास में कुल कितने विवाह मुहूर्त होंगे।

जनवरी माह में विवाह के लिए आठ शुभ मुहूर्त रहेंगे। वहीं पंचांग की मानें तो फरवरी माह में इस साल 11 विवाह मुहूर्त हो सकते हैं। वहीं 12 फरवरी को अंतिम लग्न मुहूर्त के साथ ही मार्च 2024 में पहली तारीखें को विवाह मुहूर्त रहेगा और इसके साथ 12 मार्च तक शादी-विवाह के कई मुहूर्त रहेंगे।

विज्ञापन

साल 2024 में सबसे कम लग्न मुहूर्त रहेंगे। इस मास में केवल पांच ही लग्न मुहूर्त रहेंगे। अप्रैल के बाद मई और जून में शादी के लिए कोई विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा और वहीं जुलाई मास में केवल छह दिन ही विवाह के लिए शुभ लग्न माने जा रहे हैं। 15 जुलाई 2024 के बाद चातुर्मास लग जाएगा और चार महीने फिर किसी भी प्रकार का कोई लग्न मुहूर्त नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें : प्राण प्रतिष्ठा से पहले ‘प्रायश्चित पूजा’ क्यों? जानें हर एक बात

विज्ञापन

इस दौरान नवंबर मास तक शादी-विवाह समेत सभी प्रकार के शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। नवंबर मास में देव उठनी एकादशी के साथ ही 12 नंवबर से फिर सभी प्रकार के शुभ कार्य निर्बाध रुप से शुरु हो जाएंगे और इसके बाद 15 दिसंबर 2024 को फिर से खरमास लग जाएगा और एक मास के लिए फिर कोई शादी-विवाह नहीं किया जाएगा। उसके बाद साल 2025 में ही शादी-विवाह संपन्न हो सकेंगे।

शुभ लग्ल मुहूर्त साल 2024

विज्ञापन

जनवरी 2024 विवाह मुहूर्त

जनवरी माह में 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30, 31 तिथि विवाह के लिए शुभ रहेंगी।

विज्ञापन

फरवरी 2024 विवाह मुहूर्त

फरवरी मास में 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, 29 तिथियां विवाह के लिए शुभ रहेंगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : लक्ष्मण ने 14 सालों तक क्यों नहीं खाया था खाना?

मार्च 2024 विवाह मुहूर्त

विज्ञापन

मार्च के महीने में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11 और 12 तिथि विवाह के लिए शुभ रहेंगी।

अप्रैल 2024 विवाह मुहूर्त

विज्ञापन

अप्रैल के महीने में 18, 19, 20, 21 और 22 तिथि विवाह के लिए शुभ रहेंगी।

जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त

जुलाई में 9, 11, 12, 13, 14 और 15 तिथि विवाह के लिए शुभ रहेंगी।

नवंबर 2024 विवाह मुहूर्त

नवंबर के महीने में 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 तिथि विवाह के लिए शुभ रहेंगी।

दिसंबर 2024 विवाह मुहूर्त

दिसंबर मास में 4, 5, 9, 10, 14 और 15 तिथि विवाह के लिए शुभ रहेंगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola