---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

विष्णु पुराण से बताई गई है जीवन में सफल होने के 3 उपाय, अपनाकर हो जाएंगे खुशहाल

Vishnu puran: विष्णु पुराण में व्यक्ति के जीवन से संबंधित कुछ बातें बताई गई है, जिसे वह अपने जीवन में उतार लेता है, तो उसका जीवन सुधर सकता है। तो आइए विष्णु पुराण में बताई गई बातों को जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Vishnu Puran: हिन्दू धर्म का एक पवित्र ग्रंथ विष्णु पुराण है जो महत्वपूर्ण माना गया है। इस पुराण में भगवान विष्णु और उनके भक्तों से जुड़ी सारी कथाएं मौजूद है। इस पुराण में ऐसी-ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जिसे अपने जीवन में कोई भी व्यक्ति उतार लेता है, तो उसका जीवन सफल हो जाता है। ऐसे में यदि आप अपने जीवन में सुखी-संपन्न और समृद्ध रहना चाहते हैं, तो विष्णु पुराण में बताई गई 3 बातों को जीवन में अवश्य उतार ले। इन बातों को अपनाने से आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। तो आइए  जीवन को सफल बनाने वाले बातों को विस्तार से जानते हैं।

सुबह को उठते और रात को सोते समय करें काम

विष्णु पुराण के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए वहीं रात को जल्दी सो जाना चाहिए। मान्यता है कि जो जातक रात को देर से सोता है और सुबह में लेट उठता है, उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही समय की बर्बादी भी होती है। इसलिए प्रत्येक इंसान को रोजाना समय से पहले सोना चाहिए और जल्दी उठना चाहिए।

यह भी पढ़ें- साल 2023 की आखिरी भौमवती अमावस्या कब, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व

इन लोगों से दूरी बनाएं

विष्णु पुराण में कहा गया है कि, जो व्यक्ति चरित्र खराब होता है, साथ ही उसका व्यवहार अच्छा नहीं होता है, तो ऐसे में दूरी बना कर रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसे व्यक्ति की संगत में रहकर दूसरा इंसान भी बुरा बन जाता है। इसलिए कहा जाता है कि व्यक्ति को अच्छे माहौल में रहना चाहिए। अच्छा माहौल में रहने से व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। विष्णु पुराण के अनुसार, रात्रि के समय श्मशान घाट पर जाने से बचना चाहिए, क्योंकि श्मशान जाने से जीवन में नकारात्मकता आती है।

---खबर नीचे जारी है---

किसी पर अत्याचार न करें

विष्णु पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति असहाय और गरीब को परेशान करता है, या उन्हें किसी भी तरह से हानि पहुंचाने की कोशिश करता है वो सबसे बड़ा पापी होता है। साथ ही जो व्यक्ति अपने से छोटे-बडे़ किसी का भी अपमान करता है, तो ऐसे में जातक को अपने जीवन में बहुत तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विष्णु पुराण के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और न ही किसी व्यक्ति का अपमान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- नए साल के पहले दिन जरूर करें ये 3 उपाय, साल 2024 में जीवन रहेगा खुशाहल

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 09, 2023 12:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola