---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

नए साल के पहले दिन जरूर करें ये 3 उपाय, साल 2024 में जीवन रहेगा खुशहाल

New Year 2024: साल 2024 के पहले दिन यानी जनवरी 1 को यदि इन उपायों को करते हैं, तो पूरा साल खुशहाल बीतेगा। तो आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

New Year 2024: साल 2023 खत्म होने वाला है और नए साल की शुरुआत अब कुछ दिन बाद होने वाली है।  नए साल का स्वागत लोग बड़े ही ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग अपने नए साल की शुरुआत मंदिर में जाकर करते हैं। माना जाता है कि अगर नए साल का पहला दिन अच्छा होता है, तो पूरे साल जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां भरी रहती हैं। नए साल में लोग किसी न किसी तरह के उपाय भी करते हैं। अगर भी नए साल 2024 में खुशहाल रहना चाहते हैं तो जनवरी के पहला दिन ये उपाय जरूर आजमाएं। आपका पूरा साल बेहतर और खुशहाल बना रहेगा।

बेलपत्र का पौधा घर लेकर आएं

बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा की जाती है। यह देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है। अगर आप नए साल के पहले दिन घर में बेलपत्र का पेड़ घर में लाकर उत्तर दिशा में लगाते हैं, तो इससे आपका पूरा साल खुशहाल रहेगा। साथ ही आप पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहेगा। घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएगी। साथ ही घर में खुशहाली भी आएगी।

यह भी पढ़ें-  प्रदोष व्रत पर शिव स्तुति का पाठ, महादेव का मिलेगा आशीर्वाद

इन चीजों का करें खरीद

साल 2024 के पहले दिन मोर पंख, धातु का कछुआ, लाफिंग बुद्धा, नारियल, धातु का हाथी, तुलसी का पौधा, दक्षिणावर्ती शंख की खरीदारी जरूर करना चाहिए। इन चीजों का खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो जातक इन चीजों को खरीदकर अपने घर में लाता है उसके घर में बरकत आती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।

---खबर नीचे जारी है---

सूर्य देव को अर्घ्य दें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि जातक नए साल की शुरुआत भगवान सूर्य को जल अर्पित करने के साथ करता है, तो उसका पूरा साल खुशहाल बीतेगा। सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए सबसे पहले आपको प्रातकाल उठकर स्नान करना होगा। इसके साथ ही अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता है कि अर्घ्य देने से जातक का जीवन हमेशा सूर्य की तरह चमकता रहेगा। साथ ही शरीर निरोग रहेगा। घर में सुख-समृद्धि आएगा।

यह भी पढ़ें- गुस्सैल प्रवृत्ति के होते हैं ये 3 राशि के लोग, अपनी हरकत से उठाते हैं नुकसान

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 09, 2023 10:17 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola