Virgo Jobs 2024: यदि आप नौकरीपेशा हैं, व्यापारी हैं या अभी पढ़ाई कर रहे हैं और करियर बनाने में लगे हैं तो जानिए कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। (कन्या राशि नौकरी 2024) साल के शुरुआत में बुध तीसरे और शनि छठे भाव में होगा, जो बेहद शुभ फलदायी है। आखिरी के 6 महीने आपके लिए बेहद फलदायक होंगे।
विदेश जाकर करियर के योग
2024 नौकरीपेशा लोगों के लिए जिम्मेदारी लेकर आएगा जो सफलता का कारक बनेगा। अगर आपको साल के शुरुआती 6 महीने आपको मेहनत करनी पड़ रही है तो बाकी के 6 महीनों में आपको इसका शुभ फल भी देखने को मिलेगा। जो लोग विदेश जाकर करियर बनाने की सोच रहे हैं उनके लिए यह साल बेहद फलदायक है।
दुश्मनों से सावधान रहें
मार्च और अप्रैल में मंगल और शनि का योग बन रहा है। मंगल और शनि का योग कभी अच्छा नहीं होता है इसकी वजह से आपको चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसका वैवाहिक जीवन पर भी असर पड़ता है। रिश्ते खराब होते हैं। दुश्मनों से सर्तक रहने की जरूरत है। विशेषकर कार्यक्षेत्र में सावधान रहें। लोग आपका काम बिगाड़ने की भी कोशिश करेंगे।
यह भी पढे: Vastu Tips: कहीं गलत दिशा तो नहीं रखते आप भी दवाइयां?
अप्रैल और मई का महीना रहेगा बेहतर
कन्या जातकों का अप्रैल और मई का महीना अच्छा रहेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे लेकिन सावधान रहने की जरूरत है। काम से जुड़ी प्लानिंग शेयर न करें वरना दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। जुलाई और अगस्त के बीच नौकरी बदलने का अवसर मिलेगा। प्रमोशन का भी योग है।
यह भी पढे: धन की तंगी से लेकर विवाह में आ रही देरी की समस्या होगी दूर!
सप्तशती का करें पाठ
कन्या जातकों के भाग्य भाव का स्वामी शुक्र है जिसकी अधिष्ठात्री देवी दुर्गा हैं। पूरे साल आपको दुर्गा सप्तशती में दिए गए ‘कवच’ का पाठ करना होगा। शुभ फालदायी कवच सुबह-शाम पाठ करना अच्छा रहेगा। भगवती जगदंबा की कृपा से आपके सारे काम बनेंगे। बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही बुरी शक्तियां दूर होंगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
11 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines