Vinayaka Chaturthi: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि इस वर्ष 22 जून 2023 (गुरुवार) को आ रही है। इस बार आने वाली गणेश चतुर्थी कई कारणों से बहुत खास बन गई है। चतुर्थी पर रवि योग के साथ-साथ कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इसकी वजह से इस दिन गजानन गणपति की पूजा विशेष फलदायी रहेगी। इन मुहूर्तों में यदि आप पूजा न कर सकें केवल मात्र दूर्वा ही अर्पित कर दें तो भी आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।
शास्त्रों में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें गणेश चतुर्थी पर करने से व्यक्ति समस्त कष्टों से मुक्त हो जाता है। ये उपाय करने में बहुत ही सरल और आसान है। इनका असर भी तुरंत ही दिखाई देता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा, आज अभी करें गणेशजी का यह उपाय
संकटों से मुक्ति के लिए गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय (Vinayaka Chaturthi Upay)
कर्ज मुक्ति और समृद्धि पाने के लिए
यदि आप अत्यधिक कर्ज से परेशान है और पैसा पाना चाहते हैं तो इस उपाय को कर सकते हैं। इस उपाय में आपको चतुर्थी के दिन गणेश जी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में साबुत हल्दी की पांच गांठ अर्पित करें। उन्हें मूंग के लड्डू का भोग लगाएं तथा वहीं एक आसन पर बैठकर ऋणहर्ता गणेश स्रोत का पाठ करें। ज्योतिष के अनुसार इससे बहुत जल्दी आपकी समस्या का समाधान होगा।
समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए
गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी स्नान करें। लाल वस्त्र धारण करें, गणपति को लाल सिंदूर का चोला चढ़ाएं, उन्हें लाल चंदन का तिलक लगाएं, स्वयं के ललाट पर भी तिलक लगाएं। वहीं पर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। इसके बाद गणपति को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं तथा उनसे अपनी मनोकामना करें। पूजा के बाद यथासंभव गरीबों को भोजन, वस्त्र आदि दान करें। इस तरह करने से आपकी प्रत्येक इच्छा पूर्ण होगी।
यह भी पढ़ें: नीले रंग का यह फूल दूर करेगा आपकी हर तकलीफ, जानिए इसके तंत्र प्रयोग
गणेश जी की पूजा में भूल कर भी न करें ये कार्य
- कुछ लोग गणेश जी की पूजा करते समय उन्हें तुलसी पत्र अर्पित करते हैं। ऐसा करने से पूजा का लाभ नहीं होता बल्कि नुकसान होता है। इसलिए ऐसा न करें।
- न केवल विनायक चतुर्थी बल्कि जब कभी भी गणपति की पूजा करें, उस दिन किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन (यथा मांस, मछली, अंडा, शराब आदि) से दूर रहें।
- इस दिन भूमि के अंदर उगने वाली सब्जियों आलू, प्याज, गाजर आदि को भी ग्रहण न करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines