Upay for Money: शास्त्रों में फूलों को लेकर बहुत सी बातें बताई गई हैं। ज्योतिष और वास्तु में भी अलग-अलग रंग के फूलों का अलग-अलग समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। विष्णुकांता या नीला अपराजिता भी ऐसा ही एक पुष्प है। इसे तंत्र ग्रंथों में चमत्कारी मान कर इसके कई उपाय बताए गए हैं। जानिए इन उपायों के बारे में

विज्ञापन

अपराजिता पुष्प के इन उपायों से दूर होंगी सब समस्याएं (Upay for Money)

शीघ्र विवाह के लिए

यदि किसी का विवाह नहीं हो पा रहा है या अत्यधिक बाधाएं आ रही हैं तो इस उपाय को कर सकते हैं। उपाय के तहत आपको विष्णुकांता का पुष्प किसी बिल्कुल सुनसान स्थान पर लकड़ी से जमीन खोदकर उसमें दबा देना है। इससे शीघ्र विवाह होने के योग बनेंगे।

विज्ञापन

भाग्योदय के लिए

कई बार लाख प्रयासों के बाद भी भाग्योदय नहीं हो पाता है। इस स्थिति से मुक्ति पाने के लिए एकादशी का व्रत करें। साथ ही एकादशी के ही दिन भगवान विष्णु या कृष्ण को नीला पुष्प चढ़ाएं। यह उपाय करते समय आपको पूर्ण ब्रह्मचर्य के साथ रहना है और चावल, लहसुन, प्याज, मांस, मछली, मदिरा, आदि का सेवन नहीं करना है।

विज्ञापन

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

पैसों संबंधी समस्याओं से मुक्त होने के लिए सोमवार के दिन अपराजिता के पुष्प को बहते स्वच्छ जल या नदी में प्रवाहित कर दें। इसके अलावा हनुमानजी को भी अपराजिता का पुष्प चढ़ाएं। इससे धन संबंधी समस्त समस्याएं तुरंत दूर होंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ