16 फरवरी को है विजया एकादशी, ऐसे करें पूजा और व्रत, ये हैं मुहूर्त

Vijaya Ekadashi, Ekadashi Vrat, Ekadashi Ke Upay, Dharma Karma
विज्ञापन

Vijaya Ekadashi Vrat: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष यह 16 फरवरी को आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विजया एकादशी के व्रत से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। ऐसा व्यक्ति इस पृथ्वी पर सभी प्रकार की सुख-संपत्ति प्राप्त करता है। मृत्यु के बाद भी वह स्वर्ग लोक को जाता है।

यह भी पढ़ें: 22 मार्च से इन 4 राशियों की बदलेगी दशा, साइकिल छोड़ कार चलाएंगे

Advertisment

कब है विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi Vrat Date)

पंचांग के अनुसार विजया एकादशी 16 फरवरी 2023 (गुरुवार) को सुबह 5.32 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 17 फरवरी 2023 (शुक्रवार) को सुबह 2.49 बजे होगा। एकादशी का व्रत 16 तारीख को रखा जाएगा। व्रत का पारण 18 फरवरी 2023 (शनिवार) को सुबह 6.57 बजे से 9.09 बजे तक के बीच किया जा सकेगा।

ऐसे करें विजया एकादशी का व्रत (Vijaya Ekadashi Vrat Puja Vidhi)

इस दिन व्रत करने के लिए सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर व्रत करने का संकल्प लें। अब कलश में जल भरकर उस पर नारियल रखें और कलश स्थापना करें। भगवान श्रीहरि का पूजन करें, उन्हें धूप, दीप, चंदन, फल, फूल आदि चढ़ाएं। भगवान की कथा सुनें तथा व्रत करें। व्रत के बाद यथासंभव भिखारियों व गरीबों को वस्त्र, भोजन आदि दान करें। इस प्रकार यह व्रत पूर्ण होता है।

विज्ञापन

एकादशी पर करें ये उपाय (Ekadashi Ke Upay)

शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें किसी भी एकादशी पर किया जा सकता है।

  1. एकादशी पर व्रत कर गायों को हरा चारा तथा गुड़ खिलाने से घर में लक्ष्मी आती है।
  2. इस दिन कुष्ठरोगियों को भोजन दान करने से स्वास्थ्य उत्तम रहता है।
  3. इस दिन भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ